विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2024

गणतंत्र दिवस परेड पर ‘बॉम्बे सैपर्स’ के पुरुष दस्ते की अगुवाई करेंगी महिला अधिकारी

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मेजर त्यागी उस दल का नेतृत्व करेंगी, जिसमें एक अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी और 144 अन्य रैंक के जवान शामिल हैं. ये टुकड़ी पिछले छह महीने से परेड के लिए लगातार अभ्यास कर रही है. मेजर त्यागी गणतंत्र दिवस परेड में कॉन्टिनजेंट कमांडर के रूप में बॉम्बे सैपर्स की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी.

गणतंत्र दिवस परेड पर ‘बॉम्बे सैपर्स’ के पुरुष दस्ते की अगुवाई करेंगी महिला अधिकारी

मुंबई: दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के मौके पर ‘बॉम्बे सैपर्स' की टुकड़ी का नेतृत्व एक महिला अधिकारी करेंगी. इस रेजिमेंट की टुकड़ी में सभी पुरुष अधिकारी शामिल होंगे. बॉम्बे सैपर्स के तीन सदी पुराने इतिहास में पहली बार एक महिला अधिकारी परेड के दौरान टुकड़ी की अगुवाई करेंगी. आठ साल पहले ‘कोर ऑफ इंजीनियर्स' की 115 इंजीनियर रेजिमेंट में नियुक्त होने वाली 31 वर्षीय मेजर दिव्या त्यागी के लिए यह एक अनोखी उपलब्धि है.

एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि मेजर त्यागी उस दल का नेतृत्व करेंगी, जिसमें एक अधिकारी, दो जूनियर कमीशंड अधिकारी और 144 अन्य रैंक के जवान शामिल हैं. ये टुकड़ी पिछले छह महीने से परेड के लिए लगातार अभ्यास कर रही है. मेजर त्यागी गणतंत्र दिवस परेड में कॉन्टिनजेंट कमांडर के रूप में बॉम्बे सैपर्स की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करने वाली पहली महिला अधिकारी होंगी.

सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक मेजर त्यागी वर्तमान में पुणे जिले के खड़की में ‘बॉम्बे इंजीनियरिंग ग्रुप एंड सेंटर' में तैनात हैं. चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी से अकादमी कैडेट एडजुटेंट के रूप में उत्तीर्ण हुईं त्यागी सितंबर 2016 में बॉम्बे सैपर बनीं. बॉम्बे इंजीनियर ग्रुप जिसे बॉम्बे सैपर्स के रूप में जाना जाता है, थलसेना के इंजीनियर्स कोर की एक रेजिमेंट है.

ये भी पढे़ं:- 
नीतीश कुमार ने कब-कब बदला पाला? 'बड़े भाई' लालू को मिला 'धोखा'

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Republic Day Parade, Bombay Sappers, 26 January, Major Divya Tyagi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com