- भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर को पुलिस ने हिरासत में लिया
- चंद्रशेखर जा रहे थे भारत हंद आयोजन में हिस्सा लेने
- पूरे यूपी में भारत बंद को दोखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की
किसानों के 'भारत बंद' (Bharat Bandh by Farmers) में हिस्सा लेने जा रहे भीम आर्मी चीफ (Bhim Army) चंद्रशेखर रावण (Chandrashekhar Ravan) को UP पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. यूपी पुलिस ने राष्ट्रीय लोक दल नेता इंदरजीत सिंह को भी गाजियाबाद में हाउस अरेस्ट कर लिया है. सिंह जब किसान आंदोलन और भारत बंद में हिस्सा लेने जा रहे थे, तब यूपी पुलिस ने ये कार्रवाई की है. भारत बंद को देखते हुए यूपी पुलिस ने सभी शहरी इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.
वाराणसी में किसान आंदोलन के बंद के समर्थन में समाजवादी पार्टी के लोग रविंद्रपुरी के नाराम बाबा के आश्रम से लंका तक किसान यात्रा निकालना चाह रहे थे, तभी पुलिस वहां भारी मात्रा में पहुंच गई और उन्हें रोक दिया. पुलिस ने आयोजन स्थल पर हरेक को पहुंचने से रोकने के लिए वहां भी पुख्ता इंतजाम किए थे. जोर-जबर्दस्ती करने वाले लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बता दें कि देशभर के किसान संगठनों ने आज भारत बंद) का आह्वान किया है. इसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान संगठन शामिल हैं. ऑल इंडिया किसान संघर्ष कोऑर्डिनेशन कमिटी के बैनर तले बुलाए गए भारत बंद में देशभर के 400 से ज्यादा किसान संगठन शामिल हैं. मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस समेत दर्जन भर राजनीतिक दलों ने भी बंद का समर्थन किया है. यूपी की मुख्य विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अलावा शिवपाल यादव की पार्टी और चंद्रशेखर रावण की पार्टी ने भी भारत बंद का समर्थन किया है.
किसान आंदोलन के दौरान भारत बंद, दिल्ली-मेरठ हाइवे किया गया बंद, पुलिस ने जारी की एडवाइज़री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं