विज्ञापन
This Article is From Nov 11, 2018

गुजरात : CM विजय रूपाणी के कार्यक्रम में दुखी किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें वजह...

गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के प्रांसली गांव में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जनसभा में एक किसान ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया.

गुजरात : CM विजय रूपाणी के कार्यक्रम में दुखी किसान ने की आत्महत्या की कोशिश, जानें वजह...
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी (फाइल फोटो).
अहमदाबाद: गुजरात में गिर सोमनाथ जिले के प्रांसली गांव में मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की जनसभा में एक किसान ने रविवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. गिर सोमनाथ के पुलिस अधीक्षक राहुल त्रिपाठी ने बताया कि महर्षिभाई डोडिया जिले की कोडिनार तालुका के डोलासा गांव में अपने खेत के प्रवेश बिन्दु पर पंचायती जमीन पर स्थानीय अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण को न हटाए जाने से क्षुब्ध था. पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘किसान की कृषि भूमि के बाहर पंचायती प्लॉट पर किसी ने अवैध कब्जा कर लिया है. इस कारण उसके लिए अपने खेत में प्रवेश करना मुश्किल हो गया है. अतिक्रमण हटाने के लिए कलेक्टर द्वारा पहले ही आदेश दिया जा चुका है, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इस पर कार्रवाई नहीं की.'' 

मध्यप्रदेश में एक माह में 17 किसानों ने खुदकुशी की

त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गांव में जैसे ही लोगों को संबोधित करना शुरू किया, डोडिया ने कीटनाशक खा लिया। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर तैनात पुलिसकर्मी पीड़ित को वीरवाल स्थित सरकारी अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है. डोडिया ने संवाददाताओं से कहा कि भू माफिया द्वारा पंचायती जमीन पर कब्जे के चलते उसके लिए अपने खेत में प्रवेश करना मुश्किल हो गया है. उसने कहा, ‘‘भू माफिया ने पंचायती जमीन पर कब्जा कर मेरे खेत को जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया. मैंने मुख्यमंत्री से संपर्क किया था जिन्होंने अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ है.'' 

VIDEO: कर्नाटक में कर्ज में डूबे किसान ने परिवार सहित की आत्महत्या
डोडिया ने अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैंने पंचायत अधिकारियों और तालुका विकास अधिकारी से बार-बार अपील की, लेकिन सब व्यर्थ रहा. इससे हताश होकर मैंने अपना जीवन खत्म करने का फैसला किया.''

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farmer Suicide, Vijay Rupani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com