तेलंगाना के निज़ामाबाद में एक 15 साल की बच्ची के साथ रेप करने के आरोपी एक फर्जी साधु (rape accused fake sadhu) को स्थानीय लोगों ने खूब पीटा, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि यह शख्स मानसिक बीमारी ठीक करने के नाम पर बच्ची का यौन शोषण करता था. यह घटना तब आई है, जब उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 20 साल की युवती की कथित गैंगरेप और प्रताड़ना के बाद हुई मौत पर पूरे देश में गुस्सा फैला हुआ है.
जानकारी है कि बच्ची के माता-पिता उसे इस फर्जी साधु के पास इलाज के लिए ले गए थे. यह शख्स अपने पास चमत्कारी शक्तियां होने का दावा करता था और उसने बच्ची के मामले में उसे ठीक करने का दावा किया था. स्थानीय लोगों ने बताया कि वो कम से कम पिछले तीन महीनों से बच्ची का शोषण कर रहा था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शोषण की बात तब पता चली, जब बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया. दरअसल, बच्ची ने हाल ही में पेट में दर्द की शिकायत की थी. डॉक्टर के चेकअप में पता चला कि वो गर्भवती है. स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी बच्ची को ध्यान लगाने के नाम पर एक अकेले कमरे में ले जाता था, उसे नशीले पदार्थ देता था फिर उसका शोषण करता था.
यह भी पढ़ें : पिस्तौल की नोक पर 5 आरोपियों ने नाबालिग युवती के साथ किया बलात्कार : पुलिस
घटना की जानकारी मिलने पर कुछ महिला कार्यकर्ता और स्थानीय लोग आरोपी के घर गए और उसे खूब पीटा. जब वो घर से बाहर निकलकर रोड पर भागने लगा तो लोगों ने उसे दौड़ाया. लोगों ने उसकी पिटाई घूंसो, डंडों और झाड़ू तक से की. पिटाई के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके खिलाफ धोखाधड़ी और रेप के आरोपों में केस दर्ज किया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया था.
Video: बिहार : बेटे के साथ जा रही महिला का गैंगरेप, मासूम की हत्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं