- हैदराबाद एयरपोर्ट पर DRI की कार्रवाई, ₹1.56 करोड़ की विदेशी मुद्रा जब्त
- महिला यात्री के ट्रॉली बैग से मिले 97,600 अमेरिकी डॉलर
- मलेशिया जाने से पहले पकड़े गए दो यात्री
डीआरआई (DRI) यानी डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की हैदराबाद जोनल यूनिट ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशन एयरपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए मलेशिया जा रहे दो भारतीय यात्रियों के पास से 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा बरामद की है. पैसों को ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच छिपाकर रखा गया था. जबकि इसी महीने की शुरुआत में 2.25 करोड़ रुपये का विदेशी मूल का सोना जब्त किया गया था. दोनों मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
मलेशिया जा रहे दो यात्रियों से मिली विदेशी मुद्रा
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक डीआरआई अधिकारियों ने 22 अक्टूबर 2026 को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर कुआलालंपुर जा रहे एक भारतीय यात्री को रोका. वह एयर एशिया की फ्लाइट AK-68 से मलेशिया रवाना होने वाला था. जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग में कपड़ों के बीच एक काले प्लास्टिक कवर में छिपाकर रखी गई विदेशी मुद्रा बरामद की गई. इसमें 66,600 अमेरिकी डॉलर, 3,773 मलेशियाई रिंगिट और 2 सिंगापुर डॉलर शामिल थे, जिनकी कुल कीमत करीब 63.62 लाख रुपये आंकी गई.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न

ट्रॉली बैग से निकली विदेश मुद्रा
Photo Credit: डीआरआई हैदराबाद
महिला यात्री के बैग से भी मिला बड़ा जखीरा
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि एक महिला यात्री भी उसी फ्लाइट से अलग पीएनआर पर यात्रा कर रही थी. इसके बाद डीआरआई ने निगरानी बढ़ाकर उसे भी रोका. महिला के ट्रॉली बैग की तलाशी में कपड़ों के बीच छिपाए गए 97,600 अमेरिकी डॉलर बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 91.94 लाख रुपये बताई गई. अधिकारियों के अनुसार दोनों यात्री विदेशी मुद्रा के वैध स्रोत और उसे विदेश ले जाने से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. इसके बाद करीब 1.56 करोड़ रुपये मूल्य की पूरी विदेशी मुद्रा और उसे छिपाने में इस्तेमाल किए गए ट्रॉली बैग सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत जब्त कर लिए गए. दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

नोटों का जखीरा पकड़ा गया
Photo Credit: हैदराबाद डीआरआई
इसी महीने 2.25 करोड़ का सोना भी पकड़ा गया था
इससे पहले 6 अक्टूबर को डीआरआई ने हैदराबाद एयरपोर्ट पर करीब 2.25 करोड़ रुपये मूल्य का विदेशी मूल का सोना जब्त किया था. खुफिया सूचना के आधार पर अधिकारियों को पता चला था कि एक विदेशी उड़ान के दौरान विमान के भीतर सोना छिपाया गया है और उसे आगे की घरेलू यात्रा में एक यात्री द्वारा बाहर निकाला जाना है. कार्रवाई के दौरान तिरुचिरापल्ली से हैदराबाद पहुंचे एक यात्री को रोका गया. तलाशी में उसके कपड़ों के नीचे विशेष रूप से तैयार पाउच से छह सोने के टुकड़े बरामद किए गए.
विमान के भीतर छिपाया गया था सोना
डीआरआई के अनुसार बरामद सोना नीले रंग के चिपकने वाले टेप और कार्बन पेपर में लपेटकर छिपाया गया था. कुल वजन 1,481.780 ग्राम था. पूछताछ में यात्री ने कथित तौर पर बताया कि उसने सोना विमान के भीतर से प्राप्त किया था, जहां उसे उड़ान के विदेशी चरण के दौरान छिपाया गया था. सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के तहत सोना जब्त कर संबंधित यात्री को गिरफ्तार किया गया था.
यह भी पढ़ें : कोलकाता से हैदराबाद तक DRI का ऑपरेशन: 5.84 करोड़ रुपये का सोना और विदेशी करेंसी स्मगलिंग सिंडिकेट का भंडाफोड़
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं