निर्णय फ़ेक
वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते देखने वाले दृश्य को एडिट करके अलग से जोड़ा गया है.
क्लेम आईडी e127086f
दावा क्या है?
जून 9, 2024 को नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को शपथ दिलाई.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कार में बैठे हुए स्क्रीन पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए देख रहे हैं.
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर यह वीडियो ख़ूब शेयर किया जा रहा है. एक यूज़र ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया,"आज शाम का सबसे सुंदर दृश्य. खटा खट खटा खट शपथ विधि देखेगा." पोस्ट को अब तक 131,000 से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. पोस्ट का आर्काइव वर्ज़न यहां देखें. अन्य पोस्ट यहां, यहां और यहां देखें.
वायरल पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट. (सोर्स: एक्स/स्क्रीनशॉट)
हालांकि, इस वीडियो में कार की स्क्रीन पर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते हुए दिखाया गया फुटेज एडिट करके अलग से जोड़ा गया है. मूल वीडियो में स्क्रीन बंद है और राहुल गांधी विंडो के इधर-उधर देखते नज़र आ रहे हैं.
हमने सच का पता कैसे लगाया?
वायरल वीडियो को ध्यानपूर्वक देखने पर हमने पाया कि राहुल गांधी के सामने स्क्रीन पर दिखाई दे रही पीएम मोदी की शपथ लेने की फुटेज 2019 के शपथ ग्रहण समारोह की है.
हिंदुस्तान टाइम्स यूट्यूब चैनल पर मई 30, 2019 को शेयर किए गए एक वीडियो में (आर्काइव यहां), 22 सेकंड की समयावधि पर, नरेंद्र मोदी को शपथ लेते समय उसी मुद्रा में देखा जा सकता है. इस दौरान नरेंद्र मोदी के शपथ लेने की आवाज भी सुनी जा सकती है, जिसे वायरल वीडियो में भी जोड़ा गया है.
वायरल वीडियो और हिंदुस्तान टाइम्स वीडियो के बीच तुलना. (सोर्स: एक्स, हिंदुस्तान टाइम्स/स्क्रीनशॉट)
नरेंद्र मोदी 2019 के शपथ ग्रहण समारोह में हल्के भूरे रंग की जैकेट पहने नज़र आए थे, जबकि जून 9, 2024 को आयोजित समारोह में उन्होंने नीले रंग की जैकेट पहनी थी.
राहुल गांधी के वीडियो में क्या है?
हमने संबंधित कीवर्ड्स के ज़रिये खोजबीन की, तो हमें यह वीडियो अप्रैल 17, 2024 को राहुल गांधी के इंस्टाग्राम अकाउंट (आर्काइव यहां) पर पोस्ट हुआ मिला. राहुल गांधी ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया था, "भारत की सोच में, भारत की खोज में!" इस वीडियो को उनके फ़ेसबुक पेज पर भी पोस्ट (आर्काइव यहां) किया गया था.
वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कार में बैठे राहुल गांधी के सामने की स्क्रीन बंद है और उसमें काली स्क्रीन के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है.
वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा सकता है कि कार में बैठे राहुल गांधी के सामने की स्क्रीन बंद है और उसमें काली स्क्रीन के अलावा कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है.
वायरल वीडियो और राहुल गांधी के इंस्टाग्राम वीडियो की तुलना. (सोर्स: एक्स, इंस्टाग्राम/स्क्रीनशॉट)
निर्णय
हमारी अब तक की जांच से साफ़ हो जाता है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का एक एडिटेड वीडियो इस ग़लत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि उन्होंने कार में बैठकर प्रधानमंत्री मोदी का शपथ ग्रहण समारोह देखा.
(यह आर्टिकल मूल रूप से लॉजिकली फेक्ट्स द्वारा प्रकाशित किया गया था, तथा शक्ति कलेक्टिव के हिस्से के रूप में एनडीटीवी द्वारा पुनः प्रकाशित किया गया है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं