दिल्ली में मुस्लिम वोटरों ने अब भी आम आदमी पार्टी का साथ नहीं छोड़ा है... एग्जिट पोल पीपल पल्स के रुझान बता रहे हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी का सबसे बड़ा वोट शेयर मुस्लिम समुदाय ही है. हालांकि, कांग्रेस की ओर भी इस बार कुछ मुस्लिम वोट खिसका है, लेकिन मुस्लिम समुदाया का एक बड़ा वोट शेयर इस बार भी AAP को जाता नजर आ रहा है. आम आदमी पार्टी को लगभग 70 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिला है. एग्जिट पोल्स के परिणाम के मुताबिक, इस बार दिल्ली में कमल खिल सकता है और आम आदमी पार्टी सत्ता से बेदखल हो सकती है.
दिल्ली का मुस्लिम वोटर अब भी अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा नजर आ रहा है. एग्जिट पोल्स के मुताबिक, दिल्ली में आम आदमी पार्टी को 70.5 प्रतिशत मुस्लिम वोट मिला है. बीजेपी को सिर्फ 6.8% प्रतिशत मुस्लिम वोट मिले हैं. कांग्रेस का जोरदार प्रचार कुछ रंग दिखाता नजर आ रहा है. मुस्लिम एक समय कांग्रेस का कोर वोटर हुआ करता था. लेकिन पिछले 2 विधानसभा चुनावों में मुस्लिम वोटर कांग्रेस से दूर जाता हुआ नजर आया. हालांकि, एग्जिट पोल्स के रुझानों में कांग्रेस को इस बार 19 प्रतिशत मुस्लिम वोट शेयर मिला है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

पीपल पल्स एग्जिट पोल्स के रुझानों के मुताबिक, किस पार्टी को कितना वोट शेयर
एग्जिट पोल्स में हिंदू वोटर्स बीजेपी के साथ खड़े नजर आ रहे हैं. बीजेपी का हिंदुत्व का मुद्दा काम करता नजर आ रहा है. बीजेपी को इस बार 59.1% हिंदू वोट शेयर मिला है. आप को 32.1 हिंदू वोट शेयर मिला है. सिखों के वोट शेयरों की बात करें, तो ये बंटा हुआ नजर आता है. आम आदमी पार्टी 54.2% सिख वोट मिले हैं. बीजेपी को 36.3% सिख वोटरों का साथ मिला है. कांग्रेस के खाते में सिर्फ 6.2 फीसदी सिख वोट गया है.

पीपल पल्स एग्जिट पोल्स के रुझान
जनरल वोटर्स का एक बड़ा हिस्सा 57.3% बीजेपी के साथ खड़ा नजर आ रहा है. ओबीसी वोट शेयर की बात करें, तो ये 41.1% आप, 48.7 प्रतिशत बीजेपी और 7.4 फीसदी कांग्रेस के खाते में गया है. अनुसूचित जाति के वोटरों की बात करें, तो दिल्ली में आप और बीजेपी के बीच बंटा हुआ नजर आ रहा है. आम आदमी पार्टी के खाते में अनुसूचित जाति का 46.5 प्रतिशत वोट शेयर गया है. बीजेपी के साथ 41.1% अनुसूचित जाति के वोटर खड़े नजर आए हैं. सिर्फ 7.8 प्रतिशत अनुसूचित जाति के वोट कांग्रेस के हाथ आए हैं.
ये भी पढ़ें :- Exit Poll का 'चाणक्य' दिल्ली में किसकी बना रहा सरकार, यहां जानिए क्या है भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं