दिल्ली की जनता ने इस बार खेला कर दिया है, कई एग्जिट पोल्स इस ओर इशारा कर रहे हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल्स के मुताबिक, इस बार दिल्ली में 27 साल बाद कमल खिल सकता है. इनमें 'चाणक्य स्ट्रेटेजिक' एजेंसी भी शामिल है, जिसने 2015 में आम आदमी पार्टी को तब बंपर सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी, जब लगभग सभी एग्जिट पोल्स आम आदमी पार्टी रेस में शामिल ही नहीं कर रहे थे. 'चाणक्य स्ट्रेटेजिक' के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को इस बार सिर्फ 25-28 सीटें मिलने का अनुमान है, जो बहुमत के आंकड़े से कम है.
'चाणक्य' ने इस बार क्या की है भविष्यवाणी
'चाणक्य स्ट्रेटेजिक' एजेंसी के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में इस बार बीजेपी को बहुमत मिल सकता है. बीजेपी को इस बार एजेंसी ने 39 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांगेस का खाता इस बार खुलता हुआ नजर आ रहा है. रुझान के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस को इस बार 2 से 3 सीटें मिल सकती हैं. को इस बार सिर्फ 25-28 सीटें मिल सकती हैं, जो केजरीवाल एंड पार्टी के लिए बड़ा झटका होगा.

Add image caption here
'चाणक्य' ने 2015 में की भी ये भविष्यवाणी
साल 2015 में टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल ने सभी को चौंकाते हुए यह भविष्यवाणी की थी कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलने जा रहा है. आम आदमी पार्टी को 48 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था. दूसरे स्थान पर, बीजेपी को 22 सीटें मिलने की बात कही गई थी. कांग्रेस को कोई भी सीट न मिलने का अनुमान टुडेज चाणक्य ने जताया था. तब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. दिल्ली में तब दिल्ली में 54.34 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ था. क्या इस बार भी दिल्ली में 'चाणक्य' की भविष्यवाणी सही साबित होगी? ये तो 8 फरवरी को ही पता चलेगा, जब वोटों की गिनती होगी और चुनाव परिणाम सामने आएंगे.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
ये भी पढ़ें :- दिल्ली में BJP को मिल रहीं 60 सीटें! जानें किसने कर दी यह बंपर भविष्यवाणी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं