विज्ञापन

बंगाल में मुस्लिम बहुल इलाकों में रिकॉर्ड वोटिंग, जानें कहां हुआ कितना मतदान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मुस्लिम बहुल इलाकों में रिकॉर्ड मतदान देखने को मिला. गुरुवार शाम पांच बजे तक राज्य में करीब 90 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई. मुर्शिदाबाद सहित कई जिलों में 95 प्रतिशत से ज्यादा मतदान ने चुनावी रुझानों पर सभी की नजरें टिका दी हैं.

बंगाल में मुस्लिम बहुल इलाकों में रिकॉर्ड वोटिंग, जानें कहां हुआ कितना मतदान
  • बंगाल चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक लगभग 90 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया
  • मुर्शिदाबाद जिले के मुस्लिम बहुल इलाकों में 5 बजे तक 95 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ, जो कि रिकॉर्ड है
  • 2016, 2021 के मुकाबले 2026 के पहले चरण में मतदान प्रतिशत में राज्य स्तर पर लगभग 7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार शाम पांच बजे तक करीब 90 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला. इस दौरान हिंसा, मतदाताओं को डराने-धमकाने और कम से कम तीन उम्मीदवारों पर हमले की छिटपुट घटनाएं भी हुईं. राज्य के हालिया चुनावी इतिहास में यह मतदान प्रतिशत सबसे अधिक है. मतदान शाम छह बजे समाप्त हो गया. मतदान के बीच कई जिलों से मुस्लिमों के बंपर वोटिंग के आंकड़े सामने आ रहे हैं. जनसंख्या संरचना, पिछले दो विधानसभा चुनावों का मतदान प्रतिशत और 2026 में 3 और 5 बजे तक की वोटिंग, इन आंकड़ों से जिलावार तस्वीर साफ होती नजर आ रही है. 

5 बजे तक मतदान का हाल

5 बजे तक सामने आए आंकड़ों के मुताबिक मुर्शिदाबाद जिले के कई इलाकों में बेहद ऊंची वोटिंग दर्ज की गई. भगाबानगोला में जहां मुस्लिम मतदाता 85.70% हैं, वहां 95.31% मतदान हुआ. इसी तरह लालगोला में 95.07%, समसेरगंज में 95.34% और रघुनाथगंज में 95.64% मतदान रिकॉर्ड किया गया. इन सभी इलाकों में मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी 77% से 80% के बीच है. 5 बजे तक के ये आंकड़े दिखाते हैं कि जिले के इन हिस्सों में मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें : जनता का असली जनादेश मतगणना के दिन सामने आएगा...मध्यमग्राम में चुनावी रैली में गृह मंत्री शाह

जिला: मुर्शिदाबाद

मुर्शिदाबाद जिले में हिंदू आबादी 33% और मुस्लिम आबादी 66% है. पिछले चुनावों में यहां मतदान का स्तर ऊंचा रहा है. 2016 में 82.15% और 2021 में 81.72% वोटिंग हुई थी. साल 2026 में 3 बजे तक 79.72% मतदान दर्ज किया गया है.

जिला: मालदा

मालदा में हिंदू 48% और मुस्लिम 51% आबादी है. साल 2016 में 81.37% और 2021 में 81.24% मतदान हुआ था. साल 2026 में 3 बजे तक 76.22% वोटिंग दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें : बंगाल और तमिलनाडु में बन गया रिकॉर्ड, आजादी के बाद से अब तक का सबसे ज्यादा मतदान: CEC ज्ञानेश कुमार

जिला: उत्तरी दिनाजपुर

उत्तरी दिनाजपुर में हिंदू 49% और मुस्लिम 50% हैं. यहां 2016 में 81.28% और 2021 में 80.49% मतदान हुआ था. 2026 में 3 बजे तक 77.32% मतदान दर्ज किया गया है.

जिला: बीरभूम

बीरभूम जिले में हिंदू 62% और मुस्लिम 37% आबादी है. 2016 में 84.87% और 2021 में 84.99% मतदान हुआ था. साल 2026 में 3 बजे तक 80.22% वोटिंग दर्ज है.

5 बजे तक राज्य और जिलों का मतदान

5 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल के पहले चरण में मतदान प्रतिशत में साफ बढ़ोतरी दिखाई दी. राज्य स्तर पर जहां 2021 में कुल मतदान 82.89% था, वहीं 2026 में 5 बजे तक यह 89.93% पहुंच गया. जिलावार बात करें तो बीरभूम में 91.55%, मुर्शिदाबाद में 91.36%, मालदा में 89.56% और उत्तरी दिनाजपुर में 89.74% मतदान दर्ज किया गया. वहीं दक्षिण दिनाजपुर (93.12%), कूचबिहार (92.07%) और जलपाईगुड़ी (91.20%) जैसे जिलों में भी अत्यधिक मतदान रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले चुनावों के मुकाबले कई जिलों में 6 से 9 प्रतिशत तक ज्यादा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Westbengalassemblyelection2026, West Bengal Elections, Muslim Dominated Areas, Record Voting, Bengal First Phase Polling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com