छत्तीसगढ़ के बस्तर के सुकमा में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के टेटराई और तोलनाई के जंगलों में तड़के सुबह डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में डीआरजी जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया. इसके बाद भी जवानों का जंगल में सर्च ऑपरेशन जारी है. एसपी किरण चव्हाण ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है.
एसपी किरण चव्हाण ने बताया, "शुक्रवार रात करो टेटराई तोलनाई के जंगलों में नक्सलियों के होने की जानकारी प्राप्त हुई थी. इसके आधार पर डीआरजी के जवान ऑपरेशन के लिए रवाना हो गए थे. मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है और उसके शव को भी बरामद कर लिया गया है. नक्सली के पास एक बंदूक और भारी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं. मुठभेड़ के आसपास के हिस्से में सर्च ऑपरेशन जारी है."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले 10 मई को बीजापुर जिले में नक्सल प्रभावित इकाले में भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया था. पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान भी घायल हुए थे. पुलिस अधिकारियों ने बताया था उन्हें कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव दिनेश मोड़ियम और लगभग 150 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की गुप्त सूचना मिली थी, जिसपर 8 मई को डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी सुकमा, 'बस्तर फाइटर', विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दल को नक्सल रोधी अभियान (Anti Naxal Campaign) पर रवाना किया गया था.
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं