छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में बारूदी सुरंग विस्फोट में दो जवान भी घायल हुए हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़िया गांव के जंगल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 12 नक्सलियों को मार गिराया. उन्होंने बताया कि पुलिस को कमांडर वेल्ला, गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव दिनेश मोड़ियम और लगभग 150 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की गुप्त सूचना मिली थी, जिसपर आठ मई को डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, डीआरजी सुकमा, 'बस्तर फाइटर', विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कोबरा बटालियन के दल को नक्सल रोधी अभियान (Anti Naxal Campaign) पर रवाना किया गया था.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान आज (शुक्रवार) सुबह छह बजे जब सुरक्षाबल के जवान पीड़िया गांव के जंगल में थे तब सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच अलग-अलग स्थानों पर मुठभेड़ हुई. उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से 12 माओवादियों का शव, बीजीएल लांचर, 12 बोर बंदूक, देसी रायफल, बीजीएल सेल, भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी वर्दी, दवाईयां और अन्य सामान बरामद किया गया.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों ने अभियान के दौरान पीड़िया के जंगल में माओवादियों द्वारा स्थापित अस्थाई कैम्प को ध्वस्त कर दिया है.
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खोज अभियान जारी है.
अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से सुरक्षाबल के दो जवान भी घायल हुए हैं. घायल जवानों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
मुख्यमंत्री ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे बड़ी सफलता करार दिया और सुरक्षाबलों को बधाई दी. साय ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''गंगालूर इलाके में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है. हमारे सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है. अब तक 12 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं.''
उन्होंने कार्रवाई के लिए सुरक्षा बलों व वरिष्ठ अधिकारियों को बधाई दी और कहा, ''जबसे हम लोग (भाजपा) सरकार में आए हैं, नक्सलवाद के साथ मजबूती से लड़ रहे हैं. हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी चाहते हैं कि छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त हो. डबल इंजन की सरकार है तो इसका भी लाभ हम लोगों को मिल रहा है.'
इस साल अब तक 103 नक्सली ढेर
राज्य के कांकेर जिले में 16 अप्रैल को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गये थे.
नारायणपुर और कांकेर जिलों की सीमा पर एक जंगल में 30 अप्रैल को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे.
पुलिस के अनुसार, इस घटना के साथ, राज्य के बस्तर क्षेत्र, जिसमें नारायणपुर और कांकेर सहित सात जिले शामिल हैं, में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ में इस साल अब तक 103 नक्सली मारे गए हैं.
ये भी पढ़ें :
* छत्तीसगढ़ के सुकमा में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से गोलीबारी जारी
* Exclusive:पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में पूरे देश से खत्म हो जाएगा नक्सलवाद: अमित शाह
* पिछले चार महीने में छत्तीसगढ़ में 80 नक्सली मारे गए, 125 गिरफ्तार और 150 ने आत्मसमर्पण किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं