विज्ञापन

SBI बैंक मैनेजर सहित तीन कर्मचारी शबरी नदी में डूबे, दो साथी सुरक्षित निकाले गए

छत्तीसगढ़ सुकमा जिले की शबरी नदी में नहाने गए SBI कर्मचारी रामा साई (30) डूब गए, जबकि उनके साथी मयंक और नवीन सुरक्षित बाहर निकाले गए. रामा साई अविवाहित थे और आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे.

SBI बैंक मैनेजर सहित तीन कर्मचारी शबरी नदी में डूबे, दो साथी सुरक्षित निकाले गए

Chhattisgarh News:  छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के आसिरगुड़ा गांव के पास शबरी नदी में नहाने गए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के तीन कर्मचारियों के साथ बुधवार को हादसा हो गया. नदी में नहाने के दौरान एक कर्मचारी गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई. जबकि साथ मौजूद दो अन्य कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रामा साई (30) के रूप में हुई है, जो कोंटा स्थित SBI शाखा में कैशियर के पद पर पदस्थ था. बताया जा रहा है कि रामा साई अपने साथी कर्मचारी मयंक और नवीन के साथ दोपहर में आसिरगुड़ा के पास शबरी नदी में नहाने गया था.

इसी दौरान नहाते समय रामा साई अचानक नदी के गहरे हिस्से में चला गया और डूबने लगा. मौके पर मौजूद मयंक ने किसी तरह बैंक मैनेजर नवीन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रामा साई को तैरना नहीं आता था. ऐसे में दोनों उसे बचाने में असमर्थ रहे और मदद के लिए शोर मचाने लगे.

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद स्थानीय युवकों की मदद से रामा साई को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना की सूचना मिलते ही कोंटा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी.

बताया जा रहा है कि रामा साई अविवाहित था और मूल रूप से आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के पास का रहने वाला था. हादसे की सूचना उसके परिजनों को फोन के माध्यम से दे दी गई है. कोंटा थाना प्रभारी निरीक्षक सलीम खाका ने बताया कि शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल सुकमा भेजा जाएगा. परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव उन्हें सौंपा जाएगा. 

र‍िपोर्ट-सलीम शेख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhattisgarh News, CG News, Sukma News, SBI Employee Drowns, Shabari River Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com