महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्य विधानसभा के बजट सत्र की पूर्व संध्या पर परंपरागत चाय पार्टी का बहिष्कार करने पर रविवार को विपक्ष पर निशाना साधा और कहा कि अच्छी बात है कि आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध रखने वाले नहीं आए. राज्य विधानसभा के सोमवार को शुरू हो रहे बजट सत्र का समापन 25 मार्च को होगा. विपक्षी दलों- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और कांग्रेस ने रविवार को सरकार द्वारा आयोजित चाय पार्टी का बहिष्कार किया.
मुख्यमंत्री शिंदे ने बाद में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘एक तरह से, अच्छी बात है कि विपक्ष हाई टी के लिए नहीं आया क्योंकि उनमें से कुछ के आतंकवादी दाऊद इब्राहिम के साथ संबंध हैं. हमारे गठबंधन (शिवसेना-भाजपा) को महाराष्ट्र विरोधी कहने के बजाय क्या आप इन लोगों को राष्ट्र विरोधी नहीं कहेंगे?'' उन्होंने कहा, ‘‘विपक्षी दलों में कुछ लोग हैं जिनके दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर के साथ रिश्ते थे.''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शिंदे संभवत: राज्य के पूर्व मंत्री और राकांपा नेता नवाब मलिक का परोक्ष जिक्र कर रहे थे जो दाऊद इब्राहिम और उसके साथियों की गतिविधियों से जुड़े धनशोधन के मामले में पिछले साल गिरफ्तारी के बाद से जेल में हैं. मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ राकांपा नेता तथा पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार पर भी निशाना साधा.
उन्होंने कहा, ‘‘अजित पवार कह रहे हैं कि मैंने अपनी निष्ठा बदल ली लेकिन उन्हें नहीं भूलना चाहिए कि मैं उसी राह पर चल रहा हूं जो बालासाहेब ठाकरे ने हमें दिखाई थी. हमें शिवसेना नाम और धनुष बाण आवंटित करने के निर्वाचन आयोग के फैसले से भी यह साबित होता है.''
ये भी पढ़ें : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने सीबीआई हेडक्वार्टर में गुजारी रात, आज कोर्ट में होंगे पेश
ये भी पढ़ें : "मेरे पास घर नहीं है": कांग्रेस के अधिवेशन में बोले राहुल गांधी; बीजेपी ने कसा तंज
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं