महाराष्ट्र के पंढरपुर दौरे पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह निर्धारित समय पर उड़ान नहीं भर सका. शिंदे सुबह पंढरपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने आगामी कार्तिकी वारी उत्सव की तैयारियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. दौरा समाप्त होने के बाद जब वे वापस लौटने की तैयारी कर रहे थे, तभी हेलीकॉप्टर में तकनीकी समस्या सामने आई. इसके बाद सुरक्षा और तकनीकी कारणों को ध्यान में रखते हुए उनका सफर सड़क मार्ग से पुणे के लिए तय किया गया.
फिलहाल पंढरपुर हेलीपैड पर तकनीकी विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों की टीम हेलीकॉप्टर की जांच में जुटी है. बताया जा रहा है कि विशेषज्ञ इंजन समेत अन्य तकनीकी हिस्सों का निरीक्षण कर रहे हैं. यह हेलीकॉप्टर अमन एविएशन कंपनी का है.
ये भी पढ़ें : अगर यूनिवर्सिटी बनाने की ये कीमत चुकानी होती तो जेल जाने के बजाय रिक्शा चलाना पसंद करता: आजम खान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं