विज्ञापन
This Article is From Oct 11, 2022

उद्धव ठाकरे के बाद एकनाथ शिंदे को मिला चुनाव चिन्ह, 'तलवार-ढाल' से होगा 'मशाल' का मुकाबला

चुनाव आयोग ने 8 अक्टूबर को शिवसेना का चुनाव चिन्ह तीर कमान फ्रीज कर दिया था. आयोग द्वारा 3 नवंबर को मुंबई के अंधेरी वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव तक दोनों गुटों पर पार्टी का नाम व चुनाव चिन्ह का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी थी.

उद्धव ठाकरे के बाद एकनाथ शिंदे को मिला चुनाव चिन्ह, 'तलवार-ढाल' से होगा 'मशाल' का मुकाबला

चुनाव आयोग ने मंगलवार को एकनाथ शिंदे गुट को भी चुनाव चिह्न जारी कर दिया है. आयोग ने उन्हें दो तलवारें और ढाल वाला चिह्न जारी किया है. उद्धाव ठाकरे को टॉर्च और मशाल वाला चिह्न जारी किया गया है. वहीं, उनकी पार्टी का नाम शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे रखा गया है. वहीं, शिवसेना के दूसरे गुट यानी एकनाथ शिंदे गुट की पार्टी का नाम 'बालासाहेबआंची शिवसेना' पार्टी नाम रखा गया है.

शिंदे गुट के नाम चिट्ठी में चुनाव आयोग ने लिखा- 'शिंदे गुट द्वारा सुझाया गया चुनाव चिन्ह ढाल-तलवार फ्री चुनाव चिन्ह की लिस्ट में नहीं था. यह 'पीपुल्स डेमोक्रेटिक मूवमेंट' के एक पूर्व आरक्षित प्रतीक 'दो तलवारें और एक ढाल' जैसा दिखता है, जिसे 2004 में एक राज्य पार्टी के रूप में मान्यता नहीं दी गई थी... आपके अनुरोध पर आयोग ने "दो तलवारें और एक ढाल (दो तलवारें और ढाल)" को एक स्वतंत्र प्रतीक घोषित करने का फैसला किया है. इसे विवाद में अंतिम आदेश पारित होने तक आवंटित किया गया है.'

सोमवार को उद्धव व शिंदे गुट ने चुनाव आयोग को तीन-तीन नाम व चुनाव चिन्ह प्रदान किए थे. जिसमें चुनाव आयोग ने शिंदे गुट के चुनाव चिन्ह वाले तीनों विकल्पों को अस्वीकार कर दिया. आयोग ने शिवसेना के प्रतिद्वंदी गुट के दिए गदा व त्रिशूल को चुनाव चिन्ह के रूप में आवंटित करने से मना कर दिया. इसके पीछे आयोग इनके धार्मिक चिन्ह होने का हवाला दिया. इसके बाद आयोग ने शिंदे गुट के द्वारा भेजे तीसरे चिन्ह उगता सूरज को डीएमके पार्टी के चुनाव चिन्ह जैसा दिखने के कारण अस्वीकार कर दिया. यही वजह थी कि शिंदे गुट को चुनाव चिन्ह आवंटित नहीं हो पाया. अब आयोग ने शिंदे गुट को मंगलवार को नया चुनाव चिन्ह अलॉट कर दिया है.  

8 अक्टूबर को शिवसेना का चुनाव चिन्ह हुआ था फ्रीज
महाराष्ट्र में नई सरकार बनने के बाद से शिवसेना में खींचतान चल रही थी. चुनाव आयोग ने 8 अक्टूबर को शिवसेना का चुनाव चिन्ह तीर कमान फ्रीज कर दिया था. आयोग द्वारा 3 नवंबर को मुंबई के अंधेरी वेस्ट विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव तक दोनों गुटों पर पार्टी का नाम व चुनाव चिन्ह का उपयोग करने पर पाबंदी लगा दी थी. 

3 नवंबर को है अंधेरी ईस्ट विधानसभा का उपचुनाव
महाराष्ट्र की अंधेरी ईस्ट सीट विधानसभा सीट पर 3 नवंबर को उपचुनाव होना है. यह सीट शिवसेना विधायक रमेश लटके के निधन के बाद से खाली है. 14 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है. 17 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. 6 नवंबर को रिजल्ट आएंगे. उद्धव ठाकरे गुट उपचुनाव लड़ रहा है. शिंदे गुट की सहयोगी बीजेपी ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eknath Shinde, Shiv Sena, Election Commission, Uddhav Thackeray, Eknath Shinde BJP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com