Rajasthan NEET UG Counselling 2026 : मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग बोर्ड, जयपुर ने राजस्थान स्टेट 85% कोटा मेडिकल-डेंटल काउंसलिंग 2026 के राउंड-1 में शामिल होने वाले 14,069 पात्र अभ्यर्थियों की संशोधित सामूहिक मेरिट सूची जारी कर दी है. एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने मेरिट सूची का विश्लेषण करते हुए बताया कि सूची में शामिल 34 विद्यार्थियों के अंक 650/720 से अधिक हैं. वहीं, 600/720 से ज्यादा अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों की संख्या 1,322 है.
मेरिट सूची में शामिल सभी छात्रों का औसत स्कोर 462/720 रहा, जो दर्शाता है कि राजस्थान में सरकारी MBBS और BDS सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है.
मेरिट सूची में मेल उम्मीदवारों का दबदबा
जारी आंकड़ों के अनुसार, मेरिट सूची में 53 प्रतिशत मेल और 47 प्रतिशत फीमेल उम्मीदवार शामिल हैं. मेल उम्मीदवारों का औसत स्कोर 472/720 रहा, जबकि फीमेल उम्मीदवारों का औसत स्कोर 450/720 दर्ज किया गया.
टॉपर के 667 अंक, AIR 628
देव शर्मा के अनुसार, संशोधित मेरिट सूची में पहले स्थान पर रहने वाले उम्मीदवार ने 667/720 अंक प्राप्त किए हैं. इस अभ्यर्थी की ऑल इंडिया रैंक (AIR) 628 है.
मेरिट सूची के आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान में मेडिकल प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों के बीच कड़ा मुकाबला है और सरकारी मेडिकल सीट हासिल करने के लिए उच्च स्कोर की आवश्यकता पड़ रही है.
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कोचिंग सेंटरों पर सख्ती की तैयारी, 13 साल से कम बच्चों की एंट्री पर रोक, मेंटल हेल्थ पर भी फोकस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं