विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बिगड़ा रसोई का बजट, चीनी के बाद दाल-चावल और प्याज भी महंगा, जानें कितना बढ़ा भाव?

त्योहारी सीजन से पहले आम आदमी की जेब पर महंगाई की बड़ी मार पड़ी है. चीनी, अरहर दाल और चावल के साथ-साथ आलू-प्याज के दाम भी तेजी से बढ़ गए हैं. जानिए आपके किचन का बजट कितना बिगड़ गया है.

त्योहारी सीजन से पहले चीनी, दाल-चावल और प्याज-आलू की कीमतों में आई अचानक तेजी ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है.

देश में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले आपकी रसोई का बजट बुरी तरह गड़बड़ा गया है. चीनी के बाद अब दाल-चावल से लेकर सब्जियों के दामों में भी आग लग गई है. बीते एक महीने में चीनी 20 रुपये महंगी हो चुकी है, तो वहीं प्याज और सब्जियों के दाम भी आसमान छू रहे हैं. अचानक किचन में इस्तेमाल होने वाले खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा की जरूरत के सामान महंगे होने से त्योहारों के सीजन में आम आदमी के घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है. 

एक महीने में  चीनी 20 रुपये महंगा

देश में चीनी के दाम आसमान छू रहे हैं. इस साल 21 जुलाई को चीनी की औसत खुदरा कीमत 45 रुपये किलो थी.वही चीनी सिर्फ10 दिनों के बाद में 5 रुपये तक बढ़कर 31 जुलाई  को 50 रुपये किलो तक पहुंच गई. अब चीनी की कीमत  21 अगस्त तक 65 रुपये किलो पर पहुंच चुकी है. सिर्फ एक महीने में ही चीनी का भाव 20 रुपये किलो बढ़ गया है.

एक हफ्ते में कितने बढ़े सब्जियों के दाम

बीते एक हफ्ते में सब्जियों के दाम में भी आग लग गई है. आलू हो या प्याज यहां तक कि हरी सब्जी जैसे भिंडी, करेला सभी के दाम काफी बढ़ गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

प्याज का भाव दोगुना,नहीं बढ़े टमाटर के दाम

आलू पिछले हफ्ते 20 रुपए किलो था,  21 अगस्त तक दाम 25 रुपए किलो तक पहुंच गए. प्याज 30 रुपए किलो था जबकि 21 अगस्त को प्याज अलग-अलग जगह पर 60 रुपए किलो तक पहुंच गया है .वहीं टमाटर पिछले हफ्ते 30 रुपए किलो था.21 अगस्त को भी दाम 30 रुपए किलो है यानी कि टमाटर के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है.

बाकी सब्जियों को दाम में भी बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. भिंडी पिछले हफ्ते 30 रुपए किलो थी 21 अगस्त को 60 रुपए किलो हो गई . फूलगोभी  60 रुपए किलो से 100 रुपए किलो तक पहुंच गई है .लौकी 40 से 70 रुपए किलो पहुंच गई . करेला 60 से 80 रुपए किलो पर पहुंच चुका है.अदरक की बात करें तो इसका भाव 240 रुपए किलो से 21 अगस्त को 280 रुपए किलो पर पहुंच गई है. वहीं, खीरा 40 रुपए किलो से बढ़कर अब 50 रुपए किलो मिल रहा है.

आपके किचन में क्या-क्या कितना महंगा हुआ

सब्जियों के अलावा राशन और ड्राई फ्रूट्स के दामों में भी तेजी देखी जा रही है. यहां जानिए 5 जुलाई से 21 अगस्त तक कितना बढ़ा भाव...

Latest and Breaking News on NDTV

चीनी 65 रुपए तो चावल 100 के पार

चीनी 5 जुलाई को 45 रुपए किलो थी जो 21 अगस्त को 65 रुपए प्रति किलो हो गई. यानी 20 रुपये महंगी हो गई.चावल के दाम 5 जुलाई को 90 रुपए किलो से बढ़कर 21 अगस्त को 100 रुपए प्रति किलो पर हो गई.दाल की बात करें तो अरहर दाल 120 रुपए किलो से 150 रुपए किलो पर पहुंच गई है .वहीं, चाय पत्ती जो 5 जुलाई को 380 रुपए किलो थी वह 21 अगस्त को 456 रुपए किलो  पर पहुंच गई .

इसके अलावा चना जो 80 रुपए किलो था वह 85 प्रति किलो पहुंच गया है .किचन में इस्तेमाल होने वाला सरसों तेल 160 रुपए किलो से 190 रुपए किलो पर पहुंच गया है .

काजू के दाम 500 रुपए बढ़े, बादाम 1100 रुपए पर

ड्राई फ्रूट्स काजू के दाम भी कई गुना बढ़ गए हैं. काजू 5 जुलाई को 1000 रुपए किलो था और 21 अगस्त को 1500 रुपए किलो पर पहुंचा है यानी 500 रुपए की बढ़ोतरी हुई है.वहीं, बदाम 5 जुलाई को 800 रुपए किलो मिल रहा था जो 21 अगस्त तक 1100 रुपए किलो हो गया है.

सब्जियों के दामों में अचानक क्यों आया उछाल

आलू और प्याज की बढ़ती कीमतों से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है. खुदरा बाजार में प्याज 50-60 रुपये प्रति किलो और आलू 20-25 रुपये प्रति किलो के भाव पर बिक रहा है. लगातार बारिश और बाढ़ के कारण सब्जियों की सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे बाजार में इनकी कीमतों में भारी तेजी देखने को मिल रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sugar Price Hike, Sugar Price Hike Reason, Rice Price Hike, Vegetable Price Hike, Food Inflation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com