आज देशभर में ईद-उल-फित्र यानी ईद का त्योहार मनाया जा रहा है और लोग मस्जिदों में जाकर नमाज अदा कर रहे हैं. ईद को लेकर देशभर में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं. दिल्ली की जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में लोंगो ने आकर नमाज अदा की और यहां के बाजारों में रौनक देखी जा रही है. इलाके में शांति रहे इसके लिए पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी किए हैं. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी दीपेन्द्र पाठक ने बताया कि जामा मस्जिद और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती है. कानून व्यवस्था का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से ईद मनाई जा रही है.
Delhi | Adequate security arrangements have been done in Jama Masjid and nearby places. There is sufficient deployment of police forces. Eid celebrations must be done peacefully, following law and order: Special CP Dependra Pathak pic.twitter.com/Wme22EVEgk
— ANI (@ANI) May 3, 2022
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ईद के मौके पर मध्य प्रदेश के भोपाल के ईदगाह में भी लोगों ने नमाज अदा दी. यहां पर भी पुलिस ने सुरक्षा कड़ी रखी है. ताकि शांति के साथ ये त्योहार मनाया जा सके.
Madhya Pradesh | Devotees offer namaz at Bhopal's Eidgah on the occasion of #EidUlFitr pic.twitter.com/HStCh0vtNW
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 3, 2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देशवासियों को ईद-उल-फितर की बधाई दी और सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की.उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘ईद-उल-फितर की ढेर सारी शुभकामनाएं. यह शुभ अवसर हमारे समाज में एकजुटता और भाईचारे की भावना को बढ़ाए. सभी के उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करता हूं.''दिल्ली समेत देश के किसी भी हिस्से में रविवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, इसलिए ईद-उल-फितर का त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा तथा सोमवार को 30वां और आखिरी रोज़ा रहा.
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this auspicious occasion enhance the spirit of togetherness and brotherhood in our society. May everyone be blessed with good health and prosperity.
— Narendra Modi (@narendramodi) May 2, 2022
गौरतलब है कि ईद के त्योहार को लेकर देश भर में लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है. दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में दो साल बाद, ईद से पहले रविवार शाम खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली. स्थानीय लोगों के साथ-साथ शहर के अन्य हिस्सों के लोग जामा मस्जिद के आसपास के बाजारों में खाने-पीने की वस्तुएं, कपड़े और जूते खरीदने के लिए दुकानों पर एकत्र थे.
चितली कबर बाजार में एक स्थानीय दुकानदार ने कहा, ‘‘पिछले दो सालों में लोग कोविड महामारी के कारण ईद नहीं मना सके. इस साल अधिकांश कोविड प्रतिबंध हटा दिए गए हैं, इसलिए वे त्योहार के लिए सामान खरीद रहे हैं.'' हालांकि दुकानदार ने यह भी कहा कि खरीदार उस तरह से पैसे खर्च नहीं कर रहे हैं, जैसे वे कोविड से पहले के समय में करते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं