आईएनएक्स मीडिया मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी पूर्व केंद्रीय पी. चिदंबरम से पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम शुक्रवार को तिहाड़ जेल पहुंचेगी. ईडी को कोर्ट ने 22 और 23 नवंबर में पूछताछ की अनुमति दी है. ये पूछताछ दोनों दिन सवा 10 बजे से लेकर दोपहर करीब एक बजे तक उसके बाद लंच ब्रेक के बाद फिर उसके बाद 2 बजे से लेकर चार बजे होगी.
तमाम कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पूछताछ की प्रक्रिया शुरु की जाएगी.
संसद का सत्र शुरू होने से पहले पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने अपनी पार्टी कांग्रेस को दी ये सलाह
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इससे पहले चिदंबरम की जमानत याचिका पर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस आर बानुमति, जस्टिस ए एस बोपन्ना और जस्टिस ह्रषिकेश रॉय की पीठ ने सुनवाई की थी. सुप्रीम कोर्ट ने इस मुद्दे पर ED को नोटिस जारी कर इस केस में जवाब मांगा है. अब सुप्रीम कोर्ट 26 नवंबर को इस मुद्दे पर सुनवाई करेगा. बता दें, चिदंबरम ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी.
याचिका में चिदंबरम ने कहा है कि दिल्ली हाईकोर्ट का जमानत अर्जी रद्द करने का फैसला गलत है. इससे पहले 15 नवंबर को कांग्रेस नेता पी चिदंबरम को INX मीडिया मामले में बड़ा झटका लगा था. दिल्ली हाईकोर्ट ने INX मीडिया के ईडी से जुड़े मामले में उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने ज़मानत याचिका पर फैसले के दौरान कहा था , "आरोप बेहद गंभीर हैं, और आरोपी की मुख्य भूमिका है."
आंकड़े छिपाने के आरोपों पर पी चिदंबरम ने साधा मोदी सरकार पर निशाना
बता दें पी .चिदंबरम को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया डील और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 21 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था. तब से वो सीबीआई और ईडी की हिरासत में रहने के बाद फिलहाल तिहाड़ जेल में कैद हैं. हालांकि सीबीआई वाले मामले में कोर्ट ने 22 अक्टूबर को जमानत दे दी थी लेकिन ED के मामले में अभी तक इनको जमानत नहीं मिल पाई है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं