विज्ञापन

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के ठिकानों पर ED की रेड

सलीम डोला से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला के ठिकानों पर ED की रेड
सलीम डोला से जुड़े ठिकानों पर ED की छापेमारी
  • ED ने सलीम डोला से जुड़े 21 ठिकानों पर छापेमारी कर नकदी, विदेशी मुद्रा और सोने की ईंटें जब्त की.
  • जांच में भारत और दुबई में स्थित करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं जिन पर संदेह है.
  • सलीम डोला के खिलाफ मुंबई की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा दर्ज कई FIR के आधार पर जांच शुरू की गई थी.

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सलीम डोला से जुड़े 21 ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई के दौरान लगभग 1.33 करोड़ रुपये की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोने की ईंटें (गोल्ड बार) और बैंक खातों में जमा रकम जब्त या फ्रीज कर दी गई. इसके अलावा करीब 2200 अमेरिकी डॉलर भी बरामद किए गए हैं.

जांच के दौरान ED को भारत और दुबई में स्थित कई करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. एजेंसी को शक है कि ये निवेश ड्रग्स के अवैध कारोबार से अर्जित पैसे से किए गए हैं.

यह जांच मुंबई की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा सलीम डोला और उसके साथियों के खिलाफ दर्ज कई FIR के आधार पर शुरू की गई थी. अब तक की जांच में सामने आया है कि यह एक संगठित अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क है, जो प्रीकर्सर केमिकल की खरीद, मेफेड्रोन (MD) की अवैध मैन्युफैक्चरिंग, राज्यों के बीच ड्रग्स की सप्लाई, अंतरराष्ट्रीय तस्करी, हवाला के जरिए धन की लेयरिंग और सहयोगियों के नाम पर चल-अचल संपत्तियां खरीदने जैसे गैरकानूनी कामों में शामिल रहा है.

ये भी पढ़ें : कैप्टन अमरिंदर सिंह की होगी 'घर वापसी'? भूपिंदर हुड्डा के बयान से पंजाब में बढ़ी सियासी हलचल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com