विज्ञापन

'मेरे पास पैसे नहीं हैं', इतना सुनते ही दुकानदार ने विदेशी मेहमान के साथ किया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर दिल जीत रहा ये खास पल

ब्रिटेन के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैरी जैगार्ड ने भारत में बिना एक भी पैसा खर्च किए पूरा दिन बिताने का चैलेंज शुरू किया था. अमृतसर की एक कपड़ों की दुकान में पहुंचे और दुकान मालिक से साफ कहा कि उनके पास एक भी पैसा नहीं है.

'मेरे पास पैसे नहीं हैं', इतना सुनते ही दुकानदार ने विदेशी मेहमान के साथ किया कुछ ऐसा, इंटरनेट पर दिल जीत रहा ये खास पल
ब्रिटेन के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैरी जैगार्ड

भारत की मेहमाननवाजी का एक खूबसूरत उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. ब्रिटेन के ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैरी जैगार्ड ने भारत में बिना एक भी पैसा खर्च किए पूरा दिन बिताने का चैलेंज शुरू किया था, लेकिन पंजाब के अमृतसर में उन्हें जो प्यार और अपनापन मिला, उसने इस प्रयोग को एक भावुक और यादगार अनुभव में बदल दिया.

दुकान में पहुंचकर कहा- मेरे पास पैसे नहीं हैं

हैरी जैगार्ड अमृतसर की एक कपड़ों की दुकान में पहुंचे और दुकान मालिक से साफ कहा कि उनके पास एक भी पैसा नहीं है. वह देखना चाहते थे कि बिना पैसे के वह कितना आगे जा सकते हैं.

दुकानदार का जवाब जीत रहा दिल

विदेशी पर्यटक की बात सुनकर दुकानदार ने मुस्कुराते हुए कहा कि कोई बात नहीं, आप भारत में हैं. बस यहीं से इस खास मुलाकात की शुरुआत हुई.

चाय और कॉफी से किया स्वागत

दुकानदार ने हैरी को बाहर जाने के लिए नहीं कहा कि बल्कि उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्हें चाय या कॉफी में से अपनी पसंद चुनने को कहा गया. इसके बाद दोनों दुकान की छत पर गए, जहां हैरी ने चाय और बिस्कुट का आनंद लिया. मेहमाननवाजी यहीं नहीं रुकी. दुकानदार ने अपने मेहमान को पंजाब की मशहूर डिश छोले-कुलचे भी खिलाए. अमृतसर के माहौल के बीच हैरी ने स्थानीय खाने का जमकर आनंद लिया.

गोल्डन टेंपल के पास दिखी पंजाब की रंगत

वीडियो में हैरी को गोल्डन टेंपल के आसपास लोगों से मिलते, पंजाबी संगीत सुनते और दुकानदार के साथ नाचते हुए भी देखा जा सकता है. उन्होंने सड़क पर लोगों का अभिवादन किया और स्थानीय संस्कृति का अनुभव लिया. जब हैरी वहां से जाने लगे तो दुकानदार ने उनके गले में एक पारंपरिक स्कार्फ डालकर उन्हें विदाई दी. इस छोटे से तोहफे ने पूरे अनुभव को और खास बना दिया.

सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसे लाखों लोग देख चुके हैं. दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर्स दुकानदार की दरियादिली और भारतीय संस्कृति की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों ने कहा कि यह वीडियो भारत की 'अतिथि देवो भव' की भावना को खूबसूरती से दिखाता है.

यह भी पढ़ें:- ट्रेन में कचरा फैलाने वालों को मिजोरम ने दिया जवाब, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने शेयर किया वीडियो

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com