ED ने सलीम डोला से जुड़े 21 ठिकानों पर छापेमारी कर नकदी, विदेशी मुद्रा और सोने की ईंटें जब्त की. जांच में भारत और दुबई में स्थित करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिले हैं जिन पर संदेह है. सलीम डोला के खिलाफ मुंबई की विभिन्न कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा दर्ज कई FIR के आधार पर जांच शुरू की गई थी.