- ईडी ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के तीन ठिकानों पर वाटिका रियल एस्टेट फ्रॉड मामले में छापेमारी की है
- वाटिका लिमिटेड ने 661 निवेशकों से 248.46 करोड़ रुपये जमा कराए थे, लेकिन कब्जा और सेल डीड नहीं दिए गए थे
- ईडी ने फाइनेंशियल ट्रेल और फंड डायवर्जन के आधार पर कांडा से जुड़ी कंपनियों में पैसे ट्रांसफर का आरोप लगाया है
प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुग्राम में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी उनके घर, फार्महाउस और ऑफिस में तलाशी ले रही है. जांच एजेंसी ने ये छापेमारी रियल एस्टेट कंपनी वाटिका की ओर से की गई कथित हेराफेरी को लेकर की है. दरअसल ईडी वाटिका लिमिटेड के बड़े पैमाने पर किए गए रियल एस्टेट फ्रॉड की जांच कर रही है.
निवेशकों से 248.46 करोड़ लिए और वापस नहीं किए
दरअसल कंपनी ने चार कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में 661 निवेशकों से करीब 248.46 करोड़ रुपये जमा कराए थे. उनको भरोसा दिया गया था कि समय पर कब्जा, पक्का रिटर्न, लीज रेंटल और सेल डीड दिया जाएगा. लेकिन उनको आज तक न तो कब्जा दिया गया और न ही वादे के मुताबिक, सेल डीड पूरी की गई.
ED Gurugram is investigating a large-scale real estate fraud by Vatika Limited in which investors were induced to invest in commercial projects on assurances of timely possession, assured returns, lease rentals and execution of sale deeds. The four projects under investigation… pic.twitter.com/CTTJt7Mq3F
— IANS (@ians_india) September 17, 2026
गोपाल कांडा के ठिकानों पर ED की छापेमारी
इसी मामले में ईडी ने फाइनेंशियल ट्रेल और घर खरीदारों के फंड के संदिग्ध डायवर्जन के आधार पर PMLA की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़े तीन ठिकानों पर छापेमारी की है. ईडी का आरोप है कि डायवर्ट किए गए फंड को बाद में गोपाल कांडा से जुड़ी अलग-अलग कंपनियों में ट्रांसफर कर दिया गया था.
वाटिका रियल स्टेट फ्रॉड मामला
गोपाल कांडा के ठिकानों पर ये छापेमारी पहली बार नहीं हुई है. ईडी ने अगस्त 2023 में भी 21 घंटे तक रेड मारकर उनकी संपत्तियों के दस्तावेज खंगाले थे. ईडी ने कांडा के सिविल लाइन स्थित घर और MDLR एयरलाइंस के दफ्तर में एक साथ रेड मारी थी.
ये Video भी देखें:|गोपाल कांडा के समर्थन पर बीजेपी में उठे विरोध के स्वर| Samajwadi | Syed Suhail| TOP NEWS
ये भी पढे़ं-हरियाणा चुनाव: जूतों की दुकान से BJP से सीटों के मोलभाव तक, गोपाल कांडा का सियासी सफर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं