विज्ञापन

70 हजार की बाइक, 10 लाख से ज्यादा का जुर्माना, गुरुग्राम में फिर पकड़ी गई 'महा-चालान' वाली बाइक

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक ऐसी मोटरसाइकिल पकड़ी, जिसके खिलाफ 126 लंबित चालान पाए गए. हैरानी की बात यह है कि इन सभी चालानों की कुल जुर्माना राशि करीब 10.30 लाख रुपये तक पहुंच चुकी थी.

70 हजार की बाइक, 10 लाख से ज्यादा का जुर्माना, गुरुग्राम में फिर पकड़ी गई 'महा-चालान' वाली बाइक
126 चालान, 10 लाख जुर्माना... फिर भी सड़क पर दौड़ रही थी बाइक
NDTV
  • गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान 126 लंबित चालानों वाली मोटरसाइकिल पकड़ी
  • पकड़ी गई बाइक पर कुल जुर्माना राशि लगभग दस लाख तीस हजार रुपये थी
  • बाइक हीरो कंपनी की एचडी डीलेक्स थी जिसकी कीमत लगभग सत्तर हजार रुपये है

गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने वाहन जांच अभियान के दौरान एक ऐसी मोटरसाइकिल को पकड़ा है, जिस पर एक-दो नहीं बल्कि पूरे 126 चालान लंबित थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इन चालानों की कुल जुर्माना राशि करीब 10 लाख 30 हजार रुपये तक पहुंच चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद बाइक सड़क पर दौड़ रही थी.

जांच के दौरान मिली बाइक

मामला 30 सितंबर का है. उद्योग विहार जोन में एएसआई मनोज अपनी टीम के साथ नियमित वाहन जांच अभियान चला रहे थे. इसी दौरान एक मोटरसाइकिल को रोककर चालक से जरूरी दस्तावेज मांगे गए. लेकिन चालक वाहन से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका. बाइक हीरो कंपनी की एचडी डीलेक्स थी, जिसकी कीमत करीब 70 हजार रुपये है.

इसके बाद पुलिस ने बाइक का रिकॉर्ड खंगाला तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ. जांच में पता चला कि वाहन के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कुल 126 चालान लंबित हैं.

पहले भी पकड़ी गई 10 लाख रुपये चालान वाली बाइक

इससे पहले गुरुग्राम से ही ऐसी ही एक अन्य बाइक पकड़ी गई थी, जिस पर 10 लाख रुपये से ज्यादा का चालान था. इस बाइक पर 10 लाख 68 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि के कुल 113 लंबित चालान पाए गए.

दरअसल, 16 सितंबर 2026 को गुरुग्राम यातायात पुलिस की टीम की तरफ से नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. MDI चौक पर तैनात जोनल अधिकारी ASI प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक, इनमें अधिकांश चालान बिना हेलमेट, बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र, बिना इंश्योरेंस और यातायात नियमों के अन्य उल्लंघनों से संबंधित हैं. इतनी बड़ी संख्या में लंबित चालान पाए जाने के बाद गुरुग्राम यातायात पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल को जब्त कर निर्धारित पार्किंग में खड़ा करा दिया.

यह भी पढ़ें: 1 लाख की बाइक और 10 लाख का चालान, गुरुग्राम पुलिस को मिली 113 लंबित चालानों वाली मोटरसाइकिल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurugram News, Gurugram Traffic, Gurugram Traffic Crisis, Gurugram Traffic Challan Record, Gurugram Traffic Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com