विज्ञापन
This Article is From Jul 27, 2022

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 की अवधि के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री के पद पर रहते हुए, अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है.

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की
सत्येंद्र जैन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक कथित मामले में गिरफ्तार दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और अन्य के खिलाफ बुधवार को यहां की एक अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया है. विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल के बाद में दिन में मामले की सुनवाई करने की संभावना है. जैन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं.

उन्हें धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया है. ईडी ने जैन और अन्य के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत 24 अगस्त, 2017 को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर धनशोधन मामले की जांच शुरू की थी.

सीबीआई ने आरोप लगाया है कि जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 की अवधि के दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री के पद पर रहते हुए, अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है.

ये Video भी देखें:ED की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेता

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ED, Satyendra Jain, Money Laundering Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com