प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू प्रसाद यादव के करीबी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. ईडी ने शनिवार को सुभाष यादव के 8 ठिकानों पर छापेमारी की थी. ये छापेमारी 14 घंटों तक चली. ईडी की छापेमारी के दौरान सुभाष यादव के दानापुर स्थित आवास से 2 करोड़ रुपये कैश के अलावा कई संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं. ईडी ने फिलहाल इन सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया है. बता दें कि सुभाष यादव पर पटना में रेत के अवैध खनन को लेकर मामला दर्ज है.
शनिवार को ईडी ने की थी छापेमारी
गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के करीबी माने जाने वाले सुभाष यादव के कई ठिकानों पर शनिवार को छापेमारी की थी. मिल रही जानकारी के अनुसार पटना में सुभाष यादव के कुल आठ ठिकानों पर छापेमारी की गई है.आपको बता दें कि सुभाष यादव लोकसभा चुनाव में RJD के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है. उसपर आरोप है कि बिहार में अवैध रेत खनन का कोराबर सुभाष यादव ही चलाता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
दूसरे आरोप में लालू यादव से भी हुई थी पूछताछ
बता दें कि कुछ समय पहले ही लालू प्रसाद से 10 घंटे से ज्यादा की पूछताछ की थी. ईडी ने लालू यादव से उस दौरान में नौकरी के बदले जमीन (Land for Job Scam) घोटाला मामले को लेकर पूछताछ की थी. यह पूछताछ बिहार में जेडीयू-महागठबंधन सरकार से नीतीश कुमार के बाहर निकलने और बीजेपी के साथ गठबंधन करके दोबारा सीएम बनने के अगले ही दिन सोमवार को लालू यादव पर एक्शन लिया गया है. 10 घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ऑफिस से लालू के बाहर निकलते ही उनके समर्थकों ने नारे लगाए. सूत्रों के मुताबिक, ED ने आरेजडी सुप्रीमो लालू यादव लैंड फॉर जॉब स्कैम से जुड़े 50 से ज्यादा सवाल किए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं