विज्ञापन
This Article is From Jul 08, 2022

सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पूजा को ED ने किया गिरफ्तार, तिहाड़ जेल स्टाफ को घूस देने में थी महत्वपूर्ण भूमिका

सुकेश और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना पॉल की एक फर्जी कंपनी में पूजा मैनेजर थी. इसी कंपनी के जरिये सुकेश ने नोरा फतेही को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी. पूजा पैसे का लेनदेन भी देखती थी.

सुकेश चंद्रशेखर की सहयोगी पूजा को ED ने किया गिरफ्तार, तिहाड़ जेल स्टाफ को घूस देने में थी महत्वपूर्ण भूमिका
सुकेश ने तिहाड़ के एक नर्सिंग स्टाफ के जरिये पूजा तक संदेश भिजवाया था. (फाइल)
नई दिल्ली:

दिल्ली (Delhi) की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में रहकर 200 करोड़ रुपये की ठगी करने केे आरोपी महाठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) की एक सहयोगी को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने गिरफ्तार किया है. सुकेश की सहयोगी का नाम पूजा है, जिसे ED ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. माना जा रहा है कि पूजा की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में कई अहम खुलासे हो सकते हैं. 

सुकेश और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना पॉल की एक फर्जी कंपनी में पूजा मैनेजर थी. खास बात है कि इसी कंपनी के जरिये सुकेश ने नोरा फतेही को बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की थी. सुकेश और लीना के लिए पूजा की अहमियत इसी इसी बात से समझी जा सकती है कि वो पैसे का लेनदेन भी देखती थी. साथ ही पुलिस के मुताबिक, तिहाड़ जेल स्टाफ को घूस देने के मामले में भी पूजा की महत्वपूर्ण भूमिका थी.  

हाल ही में सुकेश ने तिहाड़ के एक नर्सिंग स्टाफ के जरिये पूजा तक संदेश भिजवाया था, जिसके बाद न सिर्फ उस नर्सिंग स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की गई बल्कि सुकेश की भी 24 घंटे निगरानी बढ़ा दी गई. असल में सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चैक करने के दौरान नर्सिंग स्टाफ को संदेश देने का खुलासा हुआ था. सुकेश ने नर्सिंग स्टाफ को एक लैटर दिया था, जिसे उसे बाहर पहुंचाना था.

इसके बाद से ही सुकेश पर कड़ी नजर रखी जा रही है. आलम ये है कि सुकेश पर नजर रखने वाले जेल कर्मचारियों को बॉडीवॉर्न कैमरे लगाकर रहने के आदेश दिए गए हैं. 

ये भी पढ़ेंः

* नर्सिंग स्टाफ के जरिए जेल से बाहर मैसेज भेज रहा था ठग सुकेश, सीसीटीवी कैमरे से सामने आया सच
* ठग सुकेश चंद्रशेखर की याचिका पर SC में आज सुनवाई, ED ने जेल ट्रांसफर का किया है विरोध
* 200 करोड़ की ठगी : पत्नी से मिलने की जिद में जेल में ही भूख हड़ताल पर रहा सुकेश चंद्रशेखर

अभिनेत्री जैकलीन के खिलाफ ED की कार्रवाई, सात करोड़ के गिफ्ट और संपत्तियां जब्‍त | पढ़ें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukesh Chandrasekar, Enforcement Directorate, Tihar Jail
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com