विज्ञापन

माई बेबी... वैलेंटाइन डे पर तोहफे में हेलीकॉप्टर, महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर लिखी जैकलीन को प्यार भरी चिट्ठी

सुकेश चंद्रशेखर ने वैलेंटाइन डे पर जेल से जैकलीन फर्नांडिस को भावुक प्रेम-पत्र लिखा और एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया. लव लेटर में बड़े-बड़े वादे, प्रेम के दावे किए गए हैं.

माई बेबी... वैलेंटाइन डे पर तोहफे में हेलीकॉप्टर, महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने फिर लिखी जैकलीन को प्यार भरी चिट्ठी
  • दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भावुक प्रेम-पत्र लिखा.
  • पत्र में सुकेश ने अपनी प्रेम-कहानी की तुलना महान प्रेम कथाओं से की और माफी व वादे किए.
  • सुकेश ने जैकलीन को एयरबस हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत की कमाई बताया.

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर एक बार फिर चर्चा में है. वैलेंटाइन डे के मौके पर उसने बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस को भावुक प्रेम-पत्र लिखते हुए इस बार एयरबस H-सीरीज हेलीकॉप्टर गिफ्ट करने का दावा किया है.

अपने पत्र में सुकेश ने जैकलीन को 'माई बेबी बोम्मा', 'वावा', 'एंजेल' और 'जैकी' जैसे संबोधनों से पुकारते हुए कहा कि जेल की दीवारें भले उन्हें अलग कर रही हों, लेकिन उनका दिल 'हर धड़कन में सिर्फ जैकलीन का नाम लेता है.'

महान प्रेम कहानियों से तुलना, माफी और वादों की भरमार

पत्र में सुकेश ने उनकी 'प्रेम-कहानी' की तुलना रोमियो-जूलियट, हीर-रांझा, लैला-मजनू और एंटनी क्लियोपेट्रा से की. उसने लिखा कि कानूनी परेशानियों, शर्मिंदगी और तनाव के लिए वह जिम्मेदार है. लेकिन तूफान खत्म होने वाला है और वह सब कुछ जल्द ठीक कर देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- नोएडा मेट्रो की Aqua लाइन का होगा विस्तार, बोटेनिकल गार्डन से सेक्टर-142 तक बनेगा नया कॉरिडोर

सुकेश ने दावा किया, 'मैं तुम्हें कभी नहीं छोड़ूंगा, न इस जन्म में, न किसी और में. तुम सिर्फ मेरी हो.'

वैलेंटाइन गिफ्ट: हेलीकॉप्टर का बड़ा दावा

सुकेश ने कहा कि वह जैकलीन को कस्टम इंटीरियर वाला एयरबस हेलीकॉप्टर, बाहर-भीतर 'JF' इनीशियल्स, उसके जेट और यॉट से मैचिंग पेंट जॉब गिफ्ट कर रहा है. उसने जोर दिया कि यह मेरी मेहनत की कमाई से खरीदा गया है, किसी अपराध से नहीं. हालांकि उसने स्वीकार किया कि कानूनी मामलों की वजह से जैकलीन शायद इसे तुरंत इस्तेमाल न कर सके.

त्यौहार, जन्मदिन और वैलेंटाइन पर आते हैं ऐसे पत्र

यह पहली बार नहीं है कि सुकेश ने ऐसा कोई पत्र लिखा हो. सुकेश पहले भी वैलेंटाइन, क्रिसमस, नवरात्रि और जैकलीन के जन्मदिन पर ऐसे ही चिट्ठियां और प्राइवेट जेट, वाइनयार्ड, पेंटहाउस, लक्ज़री कारें जैसे महंगे गिफ्ट का दावा कर चुका है. पिछले वैलेंटाइन डे पर भी उसने कस्टमाइज्ड गल्फस्ट्रीम प्राइवेट जेट गिफ्ट करने का दावा किया था.

यह भी पढ़ें- 23 देशों का भरोसा, 90 टन वजन और हर मौसम में उड़ान... क्यों आसमान का 'सिकंदर' है C-130

जैकलीन का पक्ष स्पष्ट

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस कई बार कह चुकी हैं कि उनका सुकेश से कोई रोमांटिक रिश्ता नहीं था. महंगे गिफ्ट्स या उनकी सोर्सिंग के बारे में वे अनजान थीं. 

बता दें कि सुकेश 200 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग और ठगी मामले का आरोपी है, जिसमें कई फिल्मी हस्तियों के नाम सामने आए थे.

लेखक के बारे में
img
मुकेश सिंह सेंगर
Associate Editor - Crime & Investigation
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sukesh Chandrasekar, Jaqueline Fernandez, Sukesh Jacqueline Photos, Sukesh And Jacqueline, Sukesh Chandrasekhar Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com