विज्ञापन
This Article is From Aug 18, 2022

एआरटीओ निकला करोड़ों का मालिक, 5 सितारा होटल जैसे घर में मिला स्विमिंग पूल-बार

तलाशी में जबलपुर में महंगे आभूषण, लग्जरी वाहन, चार और मकान, और फॉर्म हाउस भी मिले हैं. आरटीओ कार्यालय के कर्मचारी दंपति के पास आय के ज्ञात स्रोतों से 650 फीसदी अधिक संपत्ति है.

एआरटीओ (ARTO Raid) के घर रेड में आय से 650 फीसदी अधिक संपत्ति मिली.
मध्य प्रदेश:

मध्य प्रदेश के जबलपुर (Jabalpur) में सहायक आरटीओ (ARTO) संतोष पाल के घर पर आर्थिक अपराध इकाई (EOW) ने छापेमारी की. तलाशी के दौरान ईओडब्ल्यू के अफसर भी दंग रह गए. करोड़पति एआरटीओ का घर पांच सितारा होटल की तरह था, घर में स्विमिंग पूल और बार सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध थी. जबलपुर में 10 हजार वर्ग फुट क्षेत्र में बना सहायक आरटीओ संतोष पाल का घर महलनुमा है. इस आलीशान घर में स्विमिंग पूल, मिनी बार सहित संतोष पाल के लिए एक अलग से कार्यालय भी शामिल है. पत्नी रेखा पाल उसी जबलपुर आरटीओ कार्यालय में क्लर्क है, जहां सतोष एआरटीओ है. चल रही तलाशी में 15 लाख रुपये नकद भी मिले हैं.

बुधवार रात 10.30 बजे शुरू हुई तलाशी में जबलपुर में महंगे आभूषण, लग्जरी वाहन, चार और मकान, और फॉर्म हाउस भी मिले हैं. प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरटीओ कार्यालय के कर्मचारी दंपति के पास आय के ज्ञात स्रोतों से 650 फीसदी अधिक संपत्ति है.

छापेमारी में खुलासा हुआ कि उनके पास ग्वारीघाट रोड पर 1,247 वर्ग फुट का एक घर, शंकर शाह वार्ड में 1,150 वर्ग फुट का घर और इसी तरह के दो अन्य आवास भी हैं. संतोष पाल और उसकी पत्नी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी अफसर से मिले सभी दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जा रहा है और उसकी कुल संपत्ति की कीमत और ज्यादा भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: 
MP : जबलपुर में RTO अधिकारी के ठिकानों पर EOW का छापा, 16 लाख नकद बरामद

मध्यप्रदेशः धनकुबेर RTO अधिकारी के घर छापा, करोड़ों की प्रॉपर्टी, होम थिएटर और लग्जरी कारें बरामद, धन दौलत देख अवाक रह गई टीम

लेखक के बारे में
img
अनुराग द्वारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Economic Offences Wing (EOW), Raid On Assistant RTO Santosh Pals House, Eow Raid On Assistant RTO House, Jabalpur Madhya Pradesh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com