विज्ञापन

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र के नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 3.6 से 4.6 के बीच मापी गई.

महाराष्ट्र में भूकंप के झटके, लातूर समेत कई जिलों में महसूस हुआ कंपन, प्रशासन ने कहा- अफवाहों से बचें

महाराष्ट्र के लातूर जिले में गुरुवार तड़के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. लातूर शहर और निलंगा इलाके के लोगों ने हल्की कंपन महसूस होने की जानकारी दी. हालांकि, राहत की बात यह है कि जिला प्रशासन के अनुसार अब तक कहीं से भी जान-माल के नुकसान या किसी बड़े हादसे की सूचना नहीं मिली है. जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और केवल प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें. साथ ही, भूकंप महसूस होने पर तुरंत घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर जाने की सलाह दी गई है. 

जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, बुधवार-गुरुवार देर रात हिंगोली, नांदेड़ और परभणी जिलों में भी भूकंप के झटके दर्ज किए गए. पहला झटका रात 1:37 बजे, दूसरा 2:15 बजे और तीसरा 2:17 बजे महसूस किया गया. आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक, इन झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर क्रमशः 4.6, 3.6 और 3.9 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र हिंगोली जिले के वासमत तालुका के शिरली गांव में था.  प्रशासन ने बताया कि शुरुआती जांच में कहीं से भी जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है. 

घबराने की बजाय सतर्क रहने की जरूरत

भूकंप के झटके आधी रात को आए, इसलिए उस समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे. लगातार दो झटके महसूस होने के कारण लोगों में कुछ देर के लिए चिंता का माहौल बन गया. प्रशासन ने कहा है कि सुबह तक और झटके आने की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता. साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि भूकंप की पहले से सटीक भविष्यवाणी संभव नहीं होती, इसलिए लोगों को घबराने के बजाय सतर्क रहने की जरूरत है. 

अफवाहों से बचें, आधि‍कार‍िक सूचना पर ही करें भरोसा

जिला कलेक्टर राहुल कार्डिले ने नागरिकों से अपील की है कि यदि दोबारा भूकंप के झटके महसूस हों तो तुरंत घरों से बाहर निकलकर खुले स्थान पर पहुंचें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें. साथ ही अफवाहों से बचें और किसी भी आपात स्थिति में आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें. 

यह भी पढ़ें- मुंबई में लगातार हो रही बारिश ने रोकी लोकल ट्रेन की रफ्तार, कई रूट्स पर देरी से चल रही ट्रेनें

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tremors Felt, Earthqake, Maharastra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com