भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज कहा कि, कांग्रेस परेशान है क्योंकि वह अपनी योजनाओं और कार्यों के कारण हार रही है. कांग्रेस ने ओबीसी समुदाय का अपमान किया है. राहुल गांधी ने माफी मांगने से भी इनकार कर दिया. ओबीसी समुदाय और देश राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगा.
जेपी नड्डा तेलंगाना के दौरे पर हैं. उन्होंने वहां कहा कि, ''मैं तेलंगाना में आया हूं, जहां आप लोगों ने कांग्रेस का सूपड़ा पहले ही साफ कर दिया है. कांग्रेस नाम की चीज यहां रही ही नहीं. आज कांग्रेस हताशा में है, अपनी नीतियों के कारण, अपने कार्यों के कारण उसे हार पर हार मिल रही है. इसलिए वह हताशा में है. उसकी बौखलाहट बढ़ गई है. वह मानसिक दीवालियेपन पर है.''
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
'शब्दों की गरिमा भी भूल गई कांग्रेस'
उन्होंने कहा कि, ''कांग्रेस शब्दों की गरिमा भी भूल गई है. इसकी भी चिंता नहीं है कि शब्द कौन से बोलने चाहिए. कहते हैं, मोदी तेरी कब्र खुदेगी..क्या शब्दावली है..उस पार्टी की भाषा देखिए जिसका एक राष्ट्रीय चरित्र है. वह सिमटते- सिमटते सिकुड़ गई है. आज बैखला रहे हैं. वे यह तब कह रहे हैं जब नार्थ-ईस्ट से लेकर कच्छ तक, जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक जनता आतुर होकर बोल रही है, मोदी आपका कमल खिलेगा...''
जेपी नड्डा ने कहा कि, ''राहुल जी अहंकार में चूर हैं, कहते हैं मैं माफी नहीं मांगता. समाज के प्रति उनका नजरिया क्या है, और विशेषकर पिछड़े और अति पिछड़े वर्ग के प्रति उनका नजरिया क्या है? ओबीसी के प्रति नजरिया क्या है? अपमानजनक शब्दों का उपयोग करना. यह कैसी पार्टी है और यह कैसे नेता हैं?''
#WATCH | Congress is tensed because they are getting defeated because of their plans & work. Congress has insulted the OBC Community. Rahul Gandhi refuses even seeking an apology. OBC community and the nation will not forgive Rahul Gandhi: BJP National President JP Nadda pic.twitter.com/xJZfkX6Hi4
— ANI (@ANI) March 31, 2023
'रस्सी जल गई है, बल नहीं गया'
उन्होंने कहा कि, ''जिन लोगों ने देश के विकास में अपना सर्वस्व लगाया, समाज को आगे खड़ा करने में अपना योगदान दिया, उस समुदाय विशेष को जातिसूचक शब्दों के साथ अपमान की भाषा बोली. कोर्ट ने बोला माफी मांगो, तो कहा मैं माफी नहीं मांगता. कोर्ट सजा दे तो बोलना कि हमारे साथ अन्याय हो गया. राहुल गांधी जी, आप अहंकार में जी रहे हैं. अपकी समझदारी छोटी है, अहंकार बड़ा है. रस्सी जल गई है, बल नहीं गया है.''
नड्डा ने कहा कि, ''हिंदुस्तान की जनता सब कुछ देख रही है. जनता जानती है कि किस प्रकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश, प्रदेश आगे बढ़ा है. तेलंगाना के विकास के लिए किस तरीके से मोदी जी ने काम किया है. कांग्रेस से कहना चाहूंगा कि ओबीसी समाज और भारत देश आपको कभी माफ करने वाला नहीं है.''
ये भी पढ़ें:-
आम आदमी पार्टी का 'मोदी हटाओ देश बचाओ' अभियान शुरू, दिल्ली में सभा आयोजित
दिल्ली आबकारी नीति: ईडी मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई टली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं