आम आदमी पार्टी (AAP) ने गुरुवार को 2024 के लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए जंतर-मंतर पर 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' अभियान की शुरुआत की. आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि, जब से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने, स्कूलों को ठीक किया गया. पहले स्कूलों में जाले होते थे, मनीष सिसोदिया ने स्कूलों को ठीक किया, स्कूलों में स्विमिंग पूल बनाए, तो उनको जेल में डाल दिया. हमारे दूसरे मंत्री सत्येंद्र जैन जो कि मोहल्ला क्लिनिक लेकर आए, स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक किया तो उनको भी पकड़कर जेल में डाल दिया.
उन्होंने कहा कि, हमारे 42 विधायकों पर फर्जी मुकदमे किए गए. पुलिस सोमनाथ भारती के कुत्ते को पुलिस पकड़कर ले गई. आम आदमी पार्टी से इतनी नफ़रत? चाहे जितनी नफरत कर लो, दिल्ली के बाद पंजाब में सरकार बनी, पंजाब के 90 फीसदी लोगों का बिजली का बिल जीरो आ रहा है. मोहल्ला क्लिनिक का काम आगे बढ़ रहा है.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
संजय सिंह ने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार जनता के लिए काम कर रही है. उन्होंने कहा, मोदी हटाओ, देश बचाओ. जो डरता है वो नारा ना लगाए. मोदी जी हम सब पर मुकदमा करवा दीजिए.
'आप' नेता एवं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि, 30 तारीख को पूरे देश मे 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर लगाएंगे, देखते हैं कितनी FIR करते हो?
गोपाल राय ने कहा कि, आज पूरा देश शहीदे आजम भगतसिंह, राजगुरु को याद कर रहा है. जब देश में अंग्रेजों की हुकूमत थी तो आजादी के लिए भगतसिंह ने असेंबली में बम फेंका लेकिन भागे नहीं. तीनों शहीदों को 24 मार्च को फांसी पर चढ़ाने के लिए हूकूम दिया था लेकिन एक रात पहले ही फांसी दे दी गई. आजादी की लड़ाई में शहीदों ने अपनी कुर्बानी दी. उनका सपना था कि देश के युवाओं को रोजगार मिलेगा, किसानों को फसल का सही दाम मिलेगा. अंग्रेज कहते थे कि कुत्तों और भारतीयों का प्रवेश वर्जित है. जिनके राज में कभी सूरज नहीं छिपता था, उन्हें भी घमंड हो गया था.
राय ने कहा कि, जब दिल्ली में 'मोदी हटाओ, देश बचाओ' के पोस्टर लगे तो घबरा गए. मुझे इतिहास में रुचि है. इतिहास खंगाला तो पता चला कि कभी अंग्रेजों के समय में भी पोस्टर के लिए 126 एफआईआर नहीं हुईं. मोदी जी यहां हजारों लोग मोदी हटाओ, देश बचाओ का नारा लगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि, 30 तारीख को देश भर में मोदी हटाओ, देश बचाओ को लेकर बड़ा कार्यक्रम होगा.
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि, इसी जंतर मंतर पर चंद देश प्रेमी लोगों को इकट्ठा किया गया था और काफ़िला बढ़ता गया… हमें स्कूल अस्पताल बनाने आते हैं, हम नफ़रत की बात नहीं करते. उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री फाइलों पर पढ़कर तो साइन करें, हमारे वाले (केजरीवाल) तो IRS हैं. पीएम तो आज हर जगह अपनी फोटो देखना चाहते हैं, यह एक साइकोलॉजिकल सिकनेस है.
आम आदमी पार्टी की दिल्ली के जंतर मंतर पर आयोजित सभा में मंच पर 'मोदी हटाओ देश बचाओ' का पोस्टर लगाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं