कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी नेताओं के प्रदर्शन पर कहा कि राहुल गांधी को संसद में बोलने नहीं दिया जा रहा है, लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिशें की जा रही हैं. हम कई मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं. भाजपा डरी हुई है, क्योंकि कुछ तो गड़बड़ है, हम इसके लिए एकजुट होकर लड़ते रहेंगे. कांग्रेस ने राहुल गांधी पर भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के हमले को लेकर पलटवार करते हुए शुक्रवार को आरोप लगाया कि वह ललित मोदी और नीरव मोदी का बचाव तथा जातिगत राजनीति का प्रयोग कर रहे हैं जो शर्मनाक है. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए यह भी कह कि ‘मनु की विचारधारा में विश्वास रखने वाले लोग' अन्य पिछड़गे वर्गों के कल्याण की बात कर रहे हैं.
खरगे ने कहा, "कौन इस देश के पैसे लेकर भाग गए और कौन एलआईसी (भारतीय जीवन बीमा निगम) और एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) के पैसे लेकर अमीर बने, ढाई साल में 12 लाख करोड़ रुपये किसने कमाया? इसका जवाब दीजिए. मुद्दे को भटकाने का प्रयास मत करिये. कांग्रेस ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग), एससी (अनुसूचित जाति), एसटी (अनुसूचित जनजाति) और अल्पसंख्यकों के साथ खड़ी रही है और उनके कल्याण के लिए काम किया, जो लोग मनु की विचारधारा में विश्वास रखते हैं, वे क्या ओबीसी की बात करते हैं."
खरगे ने ट्वीट किया, "मोदी सरकार जेपीसी (संयुक्त संसदीय समिति) से भाग नहीं सकती! पंजाब नेशनल बैंक व जनता के पैसे लेकर नीरव मोदी, ललित मोदी, मेहुल चौकसी भागे! ओबीसी वर्ग तो नहीं भागा, फिर उनका अपमान कैसे हुआ? स्टेट बैंक और एलआईसी को नुक़सान आपके "परम मित्र" ने पहुंचाया !" खरगे ने कहा, "एक तो 'चोरी' में सहयोग, फिर जातिगत राजनीति का प्रयोग! शर्मनाक!"
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट किया, "जेपी नड्डा हमेशा की तरह तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश कर रहे हैं और बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं. वे ऐसा करके नीरव मोदी और ललित मोदी का बचाव कर रहे हैं. इस सच को सामने आना ही था और अब आ गया है." कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, "ठोस राजनीतिक विमर्श लोकतंत्र का सार होता है. लोकतांत्रिक विपक्ष की प्रमुख आवाज को खामोश करने के लिए कानून का उपयोग ऐसे नहीं होना चाहिए."
बता दें कि नड्डा ने सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के अगले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुक्रवार को निशाना साधा और कहा कि उनका "अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी" है. नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समाज का अपमान किया और उन्हें 'चोर' कहा. उन्होंने कहा कि समाज और अदालत द्वारा बार-बार समझाने और माफ़ी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने (राहुल ने) नज़रअंदाज़ किया और ओबीसी समाज की भावना को लगातार ठेस पहुंचाई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं