लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) के चलते बीजेपी (BJP) जोरशोर से देशभर में चुनाव प्रचार कर रही है. बीजेपी 2024 में हो रहे लोकसभा चुनावों में 370 सीटें प्राप्त करने का टारगेट सेट कर चुकी है और अपनी सहयोगी पार्टियों के साथ एनडीए का लक्ष्य 400 से अधिक सीटें प्राप्त करने का है. इसी बीच हिमंत बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) एनडीटीवी से एक्सक्लूजिव बातचीत में कई चीजों पर बात की.
आरक्षण के बारे में पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "देश में आरक्षण खत्म करने का सवाल ही नहीं है लेकिन मुसलमानों को आप ओबीसी के नाम पर आरक्षण मत दीजिए. इस बात के कारण कांग्रेस बैकफुट में आ गई है. देश के ओबीसी समाज को पता चल गया है कि डुप्लीकेट ओबीसी बना कर आप कर्नाटक में 4 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दे रहे हैं. आप आंध्र प्रदेश में 4 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को डुप्लीकेट ओबीसी बनाकर दे रहे हैं और इस वजह से कांग्रेस इस मामले में बैकफुट पर आ गई है".
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
उन्होंने कहा, "देश में ओबीसी, मुसलमान नहीं हो सकते हैं और आप किस तरह से मुसलमानों को ओबीसी बना सकते हैं. ओबीसी को पूरा का पूरा 27 प्रतिशत आरक्षण देना चाहिए. आप उनसे इसे छीन नहीं सकते हैं. आप ने क्यों 4 प्रतिशत काटा. अभी तो राहुल से जवाब मांगा जा रहा है कि वो डुप्लीकेट ओबीसी कहां से लेकर आए हैं".
हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "डुप्लिकेट ओबीसी बनाना बीजेपी का काम नहीं है यह कांग्रेस का काम है. बीजेपी 27 का 27 प्रतिशत आरक्षण ओबीसी को ही देती है."
यह भी पढ़ें :
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं