Indian Railways Update: रेल यात्रियों के लिए अहम खबर है. दिल्ली PRS (Passenger Reservation System) की कुछ सेवाएं दो दिनों के लिए प्रभावित रहेंगी. यह 14 और 15 मार्च 2026 की आधी रात से कुछ समय के लिए बंद रहेंगी. इस दौरान आप टिकट बुकिंग नहीं कर पाएंगे, टिकट कैंसिल नहीं कर पाएंगे, टिकट से जुड़ी पूछताछ नहीं कर सकेंगे, PNR स्टेटस, करंट रिजर्वेशन और दिल्ली से शुरू होने वाली ट्रेनों की ऑनलाइन बुकिंग उपलब्ध नहीं होगी. 14-15 मार्च 2026 की रात दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (PRS) में मेंटेनेंस के कारण टिकट बुकिंग, रद्दीकरण और PNR पूछताछ सेवाएं बंद रहेंगी. यह मेंटेनेंस शनिवार और रविवार की रात (14-15 मार्च) को होगा. इस दौरान रात्रियों को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें:- IRCTC TDR Filing Process: ट्रेन लेट है या AC काम नहीं कर रहा है, तो IRCTC से ऐसे पाएं रिफंड
कितने समय के लिए सेवाएं बंद रहेंगी?
नॉर्दर्न रेलवे ने बताया कि दिल्ली PRS सेवाएं करीब 3 घंटे के लिए बंद रहेंगी. यह बंदी सिस्टम की कार्यक्षमता और परफॉर्मेंस सुधारने के लिए की जा रही है. डाउनटाइम के दौरान 139 PNR पूछताछ सेवा, EDR (Electronic Data Record), दिल्ली PRS सेवाएं और ऑनलाइन टिकट बुकिंग या कैंसिलेशन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. PRS सिस्टम की वजह से यात्री देश के किसी भी हिस्से से टिकट बुक कर सकते हैं, जिससे लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती. इसलिए यह अस्थायी बंदी यात्रियों की सुविधा को और बेहतर बनाने के लिए है.
यह सुविधा क्या करती है?यह सेवा यात्रियों को आरक्षित (reserved) और अनारक्षित (unreserved) दोनों तरह के ट्रेन टिकट बुक करने की सुविधा देती है. इससे टिकट बुकिंग की पूरी प्रक्रिया आसान हो जाती है और यात्री पहले से अपनी यात्रा की योजना बना सकते हैं.
PRS क्या है?PRS (Passenger Reservation System) भारतीय रेलवे का एक कम्प्यूटरीकृत और केंद्रीकृत सिस्टम है. इसका मकसद है कि टिकट से जुड़ी सेवाएं देना है. जैसे तेजी से काम करें, ज्यादा भरोसेमंद हों और यात्रियों को सुविधाजनक अनुभव मिले. PRS सिस्टम से टिकट बुकिंग करना, टिकट कैंसिल करना, Tatkal टिकट जारी करना, वेटिंग लिस्ट की स्थिति दिखाना और ट्रेन की चार्ट तैयार करना आदि का काम किया जाता है. कुल मिलाकर, PRS वह सिस्टम है, जो आपकी पूरी टिकट से जुड़ी प्रक्रिया को संभालता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं