- डोनाल्ड ट्रंप ने न्याय विभाग को डेमोक्रेट सांसदों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है
- ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट सांसद रिपब्लिकन अधिकारियों और पार्टी समर्थकों को धमकियां दे रहे हैं
- डेमोक्रेटिक नेता अमेरिकी अटॉर्नी जनरल समेत कई अधिकारियों को महाभियोग जैसी धमकियां दे रहे हैं
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्याय विभाग को डेमोक्रेट सांसदों के खिलाफ जांच का आदेश दिया है. उन्होंने इन सांसदों पर प्रशासन के सीनियर अधिकारियों और रिपब्लिकन पार्टी के डोनर्स को धमकियां देने का आरोप लगाया है. इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों को भी धमकाने का आरोप है. ट्रंप ने इन आरोपों को लेकर कहा कि डेमोक्रेट सांसदों की ओर से वसूली अपने चरम पर है. उन्होंने कहा कि जो लोग भी इन हरकतों के लिए जिम्मेदार हैं. उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा और जवाबदेही तय की जाएगी. ट्रुथ सोशल पर जारी एक बयान में डोनाल्ड ट्रंप ने ये बातें कही हैं.
उन्होंने दावा किया कि डेमोक्रेटिक लीडर अधिकारियों को धमका रहे हैं. इन लोगों में अमेरिकी अटॉर्नी जनरल भी शामिल हैं. उनका कहना है कि इन लोगों ने अटॉर्नी जनरल को भी महाभियोग की धमकी दी है. ट्रंप ने लिखा, 'डेमोक्रेट्स बहुत से लोगों को धमकियां दे रहे हैं. इनमें अमेरिकी अटॉर्नी जनरल समेत कई अधिकारी शामिल हैं. यह रंगदारी और वसूली का चरम है. ऐसे लोगों को जवाबदेह ठहराकर एक्शन लेना चाहिए.' उन्होंने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी के डोनर्स को सिर्फ उनकी विचारधारा के लिए टारगेट किया जा रहा है.
ट्रंप ने कहा कि कई लोगों को सिर्फ इसलिए महाभियोग, जेल में डालने जैसी धमकियां दी जा रही हैं क्योंकि वे रिपब्लिक पार्टी के समर्थक हैं या उसकी विचारधारा से सहानुभूति रखते हैं. उन्होंने कहा कि यह स्थिति एक तरह से कानूनों का हथियारीकरण करने की है. बता दें कि मिड टर्म इलेक्शन में डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को झटका लगा है. ऐसे में डेमोक्रेट्स के खिलाफ उपजे उनके गुस्से को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है. उनका कहना है कि रिपब्लिकन पार्टी के कई समर्थकों को धमकियों वाले पत्र भी मिले हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं