दिल्ली ( Delhi) में रेजिडेंट डॉक्टर्स ( Resident Doctors) की हड़ताल जारी है. डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं. उनका कहना है कि जबतक उनकी मांगे मान नहीं ली जातीं, तबतक हड़ताल जारी रहेगी. चिकित्सकों की हड़ताल (Doctors Strike) की वजह से अस्पताल की ओपीडी सेवा बाधित हो रही है. इस वजह से यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
वहीं बताया जा रहा है कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपनी मांगों को लेकर ओपीडी सर्विसेस का बायकॉट कर दिया है. डॉक्टरों के इस कदम से मरीजों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है. साथ ही इमरजेंसी सर्विसेस का भी बायकॉट किया गया है. इसके चलते अस्पताल में वेटिंग बढ़ गई है. मरीजों को इलाज के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है. बता दें कि डॉक्टर्स की मांग है कि नीट परीक्षा की काउंसिलिंग का मामला जल्द से जल्द सुलझा कर नए डॉक्टर्स की नियुक्ति होनी चाहिए.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल से OPD सेवाएं प्रभावित, 3 दिनों से कर रहे हैं प्रदर्शन
गुजरात में भी विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के करीब 3,000 रेजीडेंट डॉक्टर बुधवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक ओपीडी ड्यूटी से अनुपस्थित रहे. मंगलवार से ही हड़ताल पर गए डॉक्टरों का दावा है कि दाखिला प्रक्रिया में शामिल काउंसलिंग में देरी से सदर अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी हो रही है और उनपर कामकाज का भार बढ़ा है. गुजरात के छह सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के अलावा ट्रस्ट और सोसायटी द्वारा संचालित विभिन्न अस्पतालों के डॉक्टर भी हड़ताल में शामिल हुए और ओपीडी ड्यूटी नहीं की.
महाराष्ट्र : एमएसआरटीसी की हड़ताल जारी, 245 और कर्मचारियों को किया गया निलंबित
अहमदाबाद बीजे मेडिकल कॉलेज के जुनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर ओमान प्रजापति ने कहा, ‘‘बुधवार को हड़ताल में राज्य के करीब 3,000 रेजीडेंट डॉक्टरों ने हिस्सा लिया. अहमदाबाद सदर अस्पताल में, हमने शाम पांच बजे के बाद से इमरजेंसी सेवाएं भी बंद कर दीं, क्योंकि प्रशासन की ओर से हमें कोई आश्वासन नहीं मिला है. हड़ताल जारी रहेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं