रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा लगातार तीन दिनों से हो रहे प्रदर्शन के कारण दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं. पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2021 की काउंसलिंग को बार-बार स्थगित करने के खिलाफ रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा ये विरोध किया जा रहा है. ओपीडी सेवा प्रभावित होने का सबसे ज्यादा असर मरीजों पर पड़ रहा है.
दरअसल फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के आह्वान के बाद, 27 नवंबर को कई अस्पतालों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने ओपीडी में अपनी सेवाओं को वापस ले लिया गया था और प्रदर्शन करने लगे थे। प्रदर्शन के कारण दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल), सफदरजंग और लेडी हार्डिंग अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं प्रभावित हुई हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
एफओआरडीए ने सोमवार रात को एक ट्वीट कर कहा था कि, ‘‘ मनसुख मांडविया सर के आश्वासन का सम्मान करते हुए और राज्य आरडीए के साथ ऑनलाइन बैठक के बाद, ये निर्णय लिया गया है कि आंदोलन को अभी और आगे नहीं बढ़ाया जाएगा और हम शुक्रवार (तीन दिसंबर) तक एक सकारात्मक परिणाम की प्रतीक्षा करेंगे.''
इस मुद्दे पर चर्चा के लिए शनिवार को एफओआरडीए अध्यक्ष ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया से मुलाकात की थी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और FORDA अध्यक्ष के बीच ये बैठक दिल्ली के निर्माण भवन में हुई थी. फोर्डा ने शनिवार को एक बयान में कहा था कि ये निर्णय लिया गया है कि ओपीडी सेवाओं से निकासी जारी रहेगी.
पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी 2021 की काउंसलिंग में हो रही देरी के कारण रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा ये प्रदर्शन किया जा रहा है. जिससे की कई अस्पतालों की ओपीडी सेवा प्रभावित हुई है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं