- नागांव मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शाहीन रहमान जिम में एक्सरसाइज के दौरान अचानक गिर गए थे.
- डॉ. शाहीन घुटनों के बल बैठकर एक्सरसाइज कर रहे थे, तभी अचानक मुंह के बल गिर गए और उनकी मौत हो गई.
- घटना असम के नौगांव की है और जिम में लगी सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली थी.
Doctor Heart Attack Video: जिम में एक्सरसाइज करते-करते मौत का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान डॉक्टर शाहीन रहमान के रूप में हुई है. डॉ. शाहीन रोजाना की तरह गुरुवार शाम जिम करने पहुंचे थे, वो घुटने के बल बैठ कर एक्सरसाइज कर ही रहे थे, इसी बीच अचानक वो मुंह के बल गिरे और उनकी मौत हो गई. यह पूरी घटना जिम में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. जो अब सामने आई है. वीडियो में आप दिख रहा है कि डॉक्टर शाहीन के साथ और भी कुछ लोग जिम में मौजूद हैं. इसी बीच डॉक्टर अचानक गिरते हैं और उनकी मौत हो जाती है.
डॉक्टर को जिम में आया हार्ट अटैक...
— NDTV India (@ndtvindia) August 28, 2026
असम: जिम में एक्सरसाइज करते-करते मौत का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान डॉक्टर शाहीन रहमान के रूप में हुई है. डॉ. शाहीन रोजाना की तरह गुरुवार शाम जिम करने पहुंचे थे, वो घुटने के बल बैठ कर… pic.twitter.com/AG1ppdXz3f
नागांव मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे डॉ. शाहीन
शुरुआती जानकारी में डॉक्टर के मौत के पीछे कार्डियक अरेस्ट को वजह बताया जा रहा है. हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर कुछ सामने नहीं आया है. मिली जानकारी के अनुसार दिल दहला देने वाली यह घटना असम के नौगांव की है. डॉ. शाहीन रहमान नागांव मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थे. रहमान सोशल मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर थे. उनकी इस असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मचा है.

मालूम हो कि बीते कुछ सालों से हार्ट अटैक के ऐसे ही दिल दहलाने वाले वीडियो वायरल हुए हैं. जिसमें खेलते-खेलते, नाचते-गाते, चलते-फिरते या फिर बात करते-करते अचानक लोगों की मौत हो जाती है. इन वायरल वीडियो को देखकर हर कोई चिंतित नजर आता है. पहले कहा जाता है कि हार्ट अटैक जैसी बीमारी 50-60 से अधिक उम्र वालों को होती है. लेकिन अब तो 9-10 साल के बच्चे भी इसकी जद में आ रहे हैं. इस मामले में हमारी हेल्थ टीम ने डॉक्टर से बात की. जिसमें उन्होंने युवाओं में बढ़ते हार्ट डिजीज के कुछ अहम कारण बताएं.
युवाओं में क्यों बढ़ रहा है हार्ट डिजीज?
आज के समय में न सिर्फ बुजुर्गों को बल्कि युवाओं को भी हार्ट डिजीज का खतरा रहता है, जिसके पीछे कई कारक जिम्मेदार हैं, जैसे-
- धूम्रपान या वेपिंग
- काफी ज्यादा नसीले पदार्थ का सेवन
- दिल की धड़कन से जुड़ी जन्मजात समस्याएं
- परिवार में दिल की बीमारी का इतिहास
- खराब लाइफस्टाइल
यह भी पढ़ें - हरियाणा के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल नहीं रहे, 27 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत
यह भी पढ़ें - AIIMS के डॉक्टर ने बताया कौन सी हैं वो 6 आदतें जिनसे युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं