प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ करने और भाजपा (BJP) अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात करने के एक दिन बाद द्रमुक (DMK) ने बुधवार को अपने विधायक कू का सेल्वम को पार्टी से निलंबित करने के साथ ही उन्हें पार्टी पदों से भी हटा दिया. पार्टी ने विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए यह भी बताने को कहा है कि उन्हें क्यों ना पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया जाए.
द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने पार्टी की एक विज्ञप्ति में कहा, “द्रमुक मुख्यालय कार्यालय सचिव और कार्यकारी समिति के सदस्य कू का सेल्वम को आज से उनके पदभार से मुक्त किया जाता है.”पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि सेल्वम को पार्टी का अनुशासन भंग करने और पार्टी की गरिमा कम करने के लिये निलंबित किया गया है और उनसे जवाब मांगा गया है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
थाउजेंड लाइट्स विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सेल्वम ने मंगलवार को अपने दिल्ली दौरे के दौरान सुशासन के लिये मोदी की तारीफ की और अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिये उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों के लिये शुभकामनाएं दीं.
भगवा पार्टी में शामिल होने की अटकलों के बीच उन्होंने ऐसी खबरों को खारिज किया और यह कहते रहे हैं कि वह दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर अपने विधानसभा क्षेत्र की रेल परियोजनाओं पर चर्चा के लिये आए थे.
उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने अवसर का लाभ उठाते हुए नड्डा से भी मुलाकात की और उनसे अयोध्या की तरह रामेश्वरम और भगवान राम से जुड़े अन्य स्थलों को विकसित करने का अनुरोध किया. विधायक से उनकी प्रतिक्रिया जानने के लिये संपर्क नहीं हो सका.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं