- एनसीपी के शरद पवार गुट ने परिसीमन बिल पर केंद्र सरकार का समर्थन करने का निर्णय लिया है.
- राहुल गांधी ने कहा कि शरद पवार गुट के समर्थन के बावजूद इंडिया गठबंधन में उनकी जगह बनी रहेगी.
- राहुल गांधी ने लोकतंत्र की रक्षा को लेकर डीएमके समेत सभी सहयोगी दलों से एकजुट होने का आह्वान किया.
परिसीमन बिल पर एनसीपी शरद पवार गुट ने केंद्र सरकार को समर्थन करने का फैसला लिया है. शरद पवार गुट अभी कांग्रेस नेतृत्व वाले विपक्षी इंडिया अलायंस के साथ है. अब परिसीमन बिल पर शरद पवार गुट का केंद्र सरकार के साथ जाने का फैसला विपक्षी गठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है. लेकिन शनिवार को दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉफ्रेंस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शरद पवार के पालाबदल पर नरम रुख दिखाते हुए अलग ही तस्वीर खींच दी.
इंडिया गठबंधन में बनी रहेगी शरद पवार की जगहः राहुल गांधी
शरद पवार वाली एनसीपी के बिल के समर्थन पर राहुल गांधी ने कहा कि बिल के समर्थन के बावजूद इंडिया गठबंधन में उनकी जगह बनी रहेगी. कांग्रेस नेता ने कहा कि कुछ लोग हमारे साथ हैं उन्हें ये बातें समझनी चाहिए. राहुल गांधी का यह बयान उनके नरम रुख को दिखाता है. मतलब कि जो सहयोगी दल परिसीमन पर केंद्र सरकार का समर्थन करेगी, उसे भी राहुल गांधी अपने साथ जोड़े रखने की बात कह रहे हैं.
कौन लोकतंत्र की रक्षा में और कौन नहीं, हो जाएगा साफः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने डीएमके पर कहा- ये लोकतंत्र की आत्मा की लड़ाई है. यह साफ़ हो जाएगा कि कौन लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है और कौन नहीं? मैं सबसे अपील करूँगा कि देश के बारे में सोचें, लोकतंत्र की रक्षा करें और इन अपराधियों का मुक़ाबला करें. अंत में जीत हमारी होगी. ये वोट चोरी करें , परिसीमन करें एक ना दिन ये हारेंगे. जितनी देर करेंगे उतनी बड़ी समस्या होगी. लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है. मोदी जी को बात समझ नहीं आ रही. कुछ भी कर लोग अंडर करेंट रुकने वाला नहीं है.
बहुत सारे लोग डरपोक हो गए हैं... बिना नाम लिए राहुल का तीखा हमला
हालांकि इसी कॉफ्रेंस में बिना नाम लिए राहुल गांधी ने तीखा बयान भी दिया. उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि बहुत सारे लोग डरपोक हो गए हैं. लाइफ जी रहे हैं लेकिन अंदर कोई दम नहीं है. वो मैं बदलना चाहता हूं. और जेन-जी रास्ता दिखा रहा है.
एनडीए से सहयोगियों पर भी डाले डोरे
राहुल गांधी ने कहा कि हिन्दुस्तान के लोकतंत्र की हत्या हो रही है और मैं ये सिर्फ अपने पार्टनर से नहीं कर रहा हूं. इंडिया गठबंधन के साथियों से नहीं कर रहा हूं. मैं चंद्रबाबू नायडू से कह रहा हूं, मैं जगन मोहन रेड्डी से कह रहा हूं. कि वो इस लोकतंत्र की रक्षा में आगे आए.
'महिला आरक्षण का इस्तेमाल एक बहाने के तौर पर'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "आप 850 की संख्या को समझें. उनका कहना और मानना है कि लोकसभा में 543 के बजाय 850 सदस्य होने चाहिए. वे महिला आरक्षण का इस्तेमाल एक बहाने के तौर पर कर रहे हैं. महिला आरक्षण विधेयक तो पहले ही पास हो चुका है..."
यह भी पढ़ें - 80% लोग और 100 % जेन z को लगता है मोदी, शाह, ज्ञानेश चुनाव चोरी कर रहे हैं: राहुल गांधी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं