कांग्रेस नेता और कर्नाटक के डिप्टी सीएम रहे डीके शिवकुमार ने आज (3 जून 2026) मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली. बेंगलुरु के लोक भवन में इस शपथ समारोह में उनके साथ डॉ. जी. परमेश्वर (डिप्टी सीएम), के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, रामलिंगा रेड्डी, सतीश जरकीहोली, कृष्णा बायर गौड़ा, प्रियांक खड़गे, यू.टी. खादर, ईश्वर खांद्रे, यतींद्र सिद्धारमैया, बायराठी सुरेश और शरण प्रकाश पाटिल ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली.
ಕರ್ಮಣ್ಯೇವಾಧಿಕಾರಸ್ತೇ ಮಾ ಫಲೇಷು ಕದಾಚನ |
— DK Shivakumar (@DKShivakumar) June 3, 2026
ಮಾ ಕರ್ಮಫಲಹೇತುರ್ಭೂರ್ ಮಾ ತೇ ಸಂಗೋಸ್ತ್ವ ಕರ್ಮಣಿ || pic.twitter.com/VElVFR1U3M
पत्नी और बेटी ने क्या कहा?
डीके शिवकुमार के सीएम बनने के बाद उनकी पत्नी और बेटी ने खुशी जाहिर की है. एनडीटीवी से बातचीत में सीएम शिवकुमार की पत्नी उषा शिवकुमार ने कहा कि वह यह मौका खुशी का मौका है. मेरी कर्नाटक के लोगों के लिए शुभकामनाएं हैं. वहीं उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्य शिवकुमार ने भी पिता के सीएम बनने के बाद खुशी जाहिर की.
उन्होंने कहा, "मैं उनका शुभकामनाएं देना चाहती हूं. सत्ता का साथ कई जिम्मेदारियां भी आती हैं. भगवान उनको इस जिम्मेदारी को संभालने की ताकत दें और कर्नाटक आगे बढ़ता रहे."
डीके शिवकुमार के सीएम पद की शपथ लेने के बाद उनकी पत्नी उषा शिवकुमार और बेटी ऐश्वर्या शिवकुमार ने जताई खुशी.#DKShivakumar | #Karnataka pic.twitter.com/EhRmIjz2Tm
— NDTV India (@ndtvindia) June 3, 2026
कैबिनेट में सभी बड़े समुदायों को प्रतिनिधित्व
नई कैबिनेट में वोक्कालिगा, दलित, लिंगायत, मुस्लिम, क्रिश्चियन, एसटी और ओबीसी समुदायों को संतुलित तरीके से जगह दी गई है. खुद मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार वोक्कालिगा समुदाय से आते हैं, जबकि डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर दलित चेहरे के तौर पर शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: Karnataka Oath: कर्नाटक के नए CM बने डीके शिवकुमार, हाथ में संविधान की कॉपी लेकर ली शपथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं