डीके शिवकुमार बुधवार शाम 4 बजकर 5 मिनट पर बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राज्यपाल थावरचंद गहलोत उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. डीके शा शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन स्थित 'ग्लास हाउस' में आयोजित किया जाएगा. डीके शिवकुमार के साथ ही उनकी नई कैबिनेट के 10 से 12 सदस्य भी पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं. कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, एआईसीसी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल हो सकते हैं. जानें पल-पल का अपडेट.
ये भी पढ़ें- कर्नाटक में DK युग का आरंभ! आज 10 मंत्रियों के साथ लेंगे CM पद की शपथ, परमेश्वर बन सकते हैं डिप्टी
Karnataka DK Shivkumar Oath Ceremony LIVE:
Karnataka Oath live: जी. परमेश्वर ने डीके शिवकुमार से की मुलाकात
डिप्टी सीएम बनाए जाने की खबरों के बीच जी. परमेश्वर ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले डीके शिवकुमार से मुलाकात की.
Karnataka Oath live:डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर
कर्नाटक में डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं. पूरे बेंगलुरु शहर को सजाया गया है.

DK Shivkumar Oath Live: डीके के लिए समर्थक का खास तोहफा
कर्नाटक के होने वाले मुख्यमंत्री डीके. शिवकुमार का एक समर्थक अपने नेता के प्रति समर्थन जताने के लिए उनकी तस्वीर लेकर पहुंचा.
#WATCH बेंगलुरु: कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार का एक समर्थक अपने नेता के प्रति समर्थन जताने के लिए उनकी तस्वीर लेकर आया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
कांग्रेस नेता डी.के. शिवकुमार आज शाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। pic.twitter.com/jbV905LbSo
DK Shivkumar Oath Live: डीके. शिवकुमार के आवास की सुरक्षा सख्त
शपथ ग्रहण समारोह से पहले डीके. शिवकुमार के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. वे आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
#WATCH बेंगलुरु: वीडियो कर्नाटक के मनोनीत मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के आवास के बाहर से है, जहां सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वे आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। pic.twitter.com/lLSgFVvNR5
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 3, 2026
DK Shivkumar Oath Live: युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत-डीके
शिवकुमार ने मंगलवार को कहा था कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में 'युवाओं के लिए एक नए युग' की शुरुआत होगी. हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि आगे आने वाली जिम्मेदारियां आसान नहीं होंगी.
Karnataka Oath live: डीके के शपथ ग्रहण में दिहाड़ी मजदूरों को भी बुलाया
कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिहाड़ी मजदूरों, सफाई कर्मचारियों, किसान नेताओं, दलित संगठनों के प्रतिनिधियों, पिछड़े वर्ग के संगठनों के नेताओं, महिला स्वयं-सहायता समूहों, महिला नेताओं और युवा नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा मीडिया, फिल्म जगत, न्यायपालिका, खेल जगत, रंगमंच से जुड़े लोग, लेखक, कलाकार, उद्योगपति, कारोबारी नेता और होटल उद्योग के प्रतिनिधि भी शामिल हैं.
Karnataka Oath live: सरकारी स्कूल के छात्र भी शपथ ग्रहण समरोह में होंगे शामिल
डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण समरोह में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट में समाज के अलग-अलग तबकों के प्रतिनिधियों का नाम है. अलग-अलग धर्मों का प्रतिनिधित्व करने वाले धार्मिक नेताओं के साथ-साथ, कनकपुरा के डोड्डलाहल्ली में स्थित सरकारी स्कूल के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है.
DK Shivkumar Oath Live: डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे कांग्रेस के ये नेता
डीके शिवकुमार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है.
Karnataka Oath live: आज शाम 4.5 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे डीके शिवकुमार
डीके शिवकुमार आज शाम 4.5 बजे बेंगलुरु के लोक भवन स्थित ग्लास हाउस में कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. राज्यपाल थावरचंद गहलोत शिवकुमार और नई कैबिनेट के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.