विज्ञापन
This Article is From Nov 29, 2025

हमारे बीच कोई अनबन नहीं... डीके शिवकुमार संग ब्रेकफास्‍ट के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बोले सिद्धारमैया

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के साथ ब्रेकफास्‍ट के बाद CM सिद्धारमैया ने एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि "नाश्ता अच्छा था. हमने वहां किसी भी बारे में बात नहीं की. हमने बस नाश्ता किया."

हमारे बीच कोई अनबन नहीं... डीके शिवकुमार संग ब्रेकफास्‍ट के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में बोले सिद्धारमैया
अभी भी हम मिलकर काम कर रहे हैं. CM ने जो भी कहा, मैं CM के साथ हूं: डिप्टी CM डीके शिवकुमार
  • कर्नाटक के CM सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आज एक साथ ब्रेकफास्ट किया.
  • ब्रेकफास्ट के बाद सिद्धारमैया ने कहा कि उनके बीच कोई मतभेद नहीं हैं और भविष्य में भी कोई मतभेद नहीं होंगे.
  • दोनों नेताओं ने कहा कि उनका फोकस 2028 के चुनावों और लोकल बॉडी चुनावों पर है.
बेंगलुरु:

कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के भीतर जारी नेतृत्व विवाद के बीच राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार शनिवार को एक साथ ब्रेकफास्‍ट करते हुए नजर आए. ब्रेकफास्‍ट के बाद दोनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कॉन्‍फ्रेंस भी की और इस दौरान आपसी अनबन की खबरों को खारिज किया.  कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने कहा, हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं और भविष्य में भी कोई मतभेद नहीं होंगे...." . उन्होंने आगे कहा कि हमारा एजेंडा 2028 के चुनाव हैं. लोकल बॉडी चुनाव ज़रूरी हैं. हमने उन पर चर्चा की. हमने 2028 के चुनावों में कांग्रेस को वापस लाने पर भी चर्चा की. हमने चर्चा की कि हम साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे."

कर्नाटक के CM सिद्धारमैया ने आगे कहा, हमने तय किया है कि हाईकमान जो भी कहेगा, हम मानेंगे. कल से कोई कन्फ्यूजन नहीं रहेगा. अभी भी कोई कन्फ्यूजन नहीं है. कुछ मीडिया रिपोर्टर्स ने कन्फ्यूजन पैदा किया है. उन्होंने कहा, "BJP और JDS को झूठे आरोप लगाने की आदत है. BJP और JDS ने बयान दिया है कि वे नो-कॉन्फिडेंस मोशन लाएंगे. उनके पास सिर्फ़ 60 हैं, और JDS के पास 18 हैं. वे हमारी संख्या का मुकाबला नहीं कर सकते. हमारे पास 140 हैं. यह एक बेकार की कोशिश है. हम उनके झूठे आरोपों का सामना करेंगे."

"कोई ग्रुप नहीं है"

डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा , "आप सभी के सपोर्ट से हम कांग्रेस सरकार लाए हैं और हम अपने वादे के मुताबिक काम कर रहे हैं. राज्य के लोग अपना पूरा सपोर्ट दे रहे हैं. हमें उनकी इच्छाएं पूरी करनी हैं. हम उस दिशा में काम कर रहे हैं... हाईकमान जो भी कहेगा, हम उसका पालन करेंगे, और कोई ग्रुप नहीं है. अभी भी हम मिलकर काम कर रहे हैं. CM ने जो भी कहा, मैं CM के साथ हूं. हम काम कर रहे हैं."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com