सुप्रीम कोर्ट से पूजा खेडकर को बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने पूजा खेडकर को फिलहाल गिरफ्तारी में संरक्षण दे दिया है. उनपर 14 फरवरी तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं की जाएगी. खेडकर की अंग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस और यूपीएससी को नोटिस जारी किया है. जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस सतीश शर्मा की बेंच ने पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका पर बुधवार को सुनवाई की.
बर्खास्त ट्रेनी IAS पूजा खेडकर ने सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी. उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. बता दें कि हाई कोर्ट ने पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था. दिल्ली हाईकोर्ट ने पूजा खेडकर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि यह न केवल एक संवैधानिक संस्था बल्कि पूरे समाज और राष्ट्र के साथ धोखाधड़ी का एक उत्कृष्ट उदाहरण है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सुनवाई के दौरान जस्टिस नागरत्ना ने खेडकर के वकील से पूछा जब गिरफ्तारी का खतरा नहीं है तो याचिका क्यों दायर की गई. उन्होंने खेडकर को छुआ तक नहीं है और पूछताछ के लिए भी नहीं बुलाया है. इस पर वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ लूथरा ने कहा कि हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ प्रतिकूल टिप्पणी की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं