नीट पेपर लीक मामले पर सोमवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच तीखा वार पलटवार देखने को मिला. धर्मेंद्र प्रधान नेता विपक्ष के एक तंज से बेहद खफा हो गए. दरअसल, राहुल गांधी ने पेपर लीक मामले पर बोलते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री अपने सिवा सभी को दोष दे रहे हैं, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि प्रधान को सदन में चल रही बहस की मूलभूत चीजों की भी जानकारी है. इससे प्रधान भड़क गए और उन्होंने पलटवार करते हुए कहा उन्हें किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है.
राहुल गांधी ने क्या कहा
राहुल गांधी ने कहा, "हमारे देश के एग्जाम सिस्टम में भारी गड़बड़ी है. यह सवाल बस नीट का नहीं है, यह पूर एजुकेशन सिस्टम का सवाल है. मंत्री (शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तरफ मुखातिब होते हुए) ने अपने सिवा हर किसी को दोष दिया है. मुझे नहीं लगता कि उनको इन मूलभूत चीजों का भी पता है कि सदन में क्या चल रहा है".
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
"मुझे सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं..." : राहुल ने ऐसा क्या कहा कि लोकसभा में भड़क गए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान#DharmendraPradhan | #Sansad | #RahulGandhi pic.twitter.com/9HwEnzGtrr
— NDTV India (@ndtvindia) July 22, 2024
धर्मेंद्र प्रधान ने दिया ये जवाब
इस पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, "मेरी जो शिक्षा है और जो मेरे संस्कार हैं, मेरा सामाजिक जीवन है... मुझे मेरी राज्य की और जनता की स्विकृति मिली है. मुझे सदन में इसके लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है. देश की प्रजातंत्र ने प्रधानमंत्री मोदी को चुना है और मैं उनके निर्णय से यहां सदन में उत्तर दे रहा हूं. यह जो आपने कह दिया कि देश की अभी की एग्जामिनेशन सिस्टम रबिश है, इससे दुर्भाग्यजनक बयान देश के प्रतिपक्ष का नहीं हो सकता है और मैं इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता हूं".
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि देश में अब तक पटना में NEET-UG पेपर लीक की केवल एक घटना सामने आई है. उन्होंने कहा, मामले की जांच सीबीआई कर रही है और नीट परीक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. आज लोकसभा में समर्थकों को जवाब देते हुए उन्होंने विपक्षी दलों द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर दिया कि देश में पेपर लीक की घटनाएं बड़े पैमाने पर हो गई हैं.
धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि नीट यूजी परीक्षा के आयोजन के लिए बनाये गये चार हजार 700 केंद्रों में से केवल एक जगह से विसंगतियों और कदाचार की सूचना मिली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं