विज्ञापन

अदाणी विंड ने रचा इतिहास, बनाई भारत की सबसे लंबी 91 मीटर वाली विंड टरबाइन ब्लेड, कम हवा में भी बनेगी बिजली

अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) ने गुजरात के मुंद्रा प्लांट में भारत के सबसे लंबे 91.2 मीटर के विंड टर्बाइन ब्लेड का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. कंपनी के 5 मेगावाट विंड टर्बाइन प्लेटफॉर्म को भी सीरियल प्रोडक्शन की मंजूरी मिल गई है. नई तकनीक से कम स्पीड वाली हवा में भी बिजली प्रोडक्शन की संभावनाएं बढ़ेंगी.

अदाणी विंड ने रचा इतिहास, बनाई भारत की सबसे लंबी 91 मीटर वाली विंड टरबाइन ब्लेड, कम हवा में भी बनेगी बिजली
हवा से बिजली बनाने में आएगी तेजी!

अदाणी ग्रुप की कंपनी अदाणी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) ने भारत का सबसे लंबा विंड टर्बाइन ब्लेड बनाना शुरू कर दिया है. गुजरात के मुंद्रा स्थित कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में 91.2 मीटर लंबे ब्लेड का प्रोडक्शन शुरू हुआ है. कंपनी ने अपने 5 मेगावाट (MW) क्षमता वाले विंड टर्बाइन प्लेटफॉर्म को भी सीरियल प्रोडक्शन के लिए सर्टिफिकेशन हासिल कर लिया है. इससे कंपनी को बड़े पैमाने पर विंड टर्बाइन बनाने का रास्ता साफ हो गया है. इससे कम हवा में भी बिजली बनाने में मदद मिलेगी.

91.2 मीटर लंबा है नया ब्लेड

अदाणी विंड के मुताबिक, 91.2 मीटर लंबा यह ब्लेड भारत में बनाया गया अब तक का सबसे लंबा विंड टर्बाइन ब्लेड है. इसे कंपनी के MWL185-5.0 MW प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया गया है. इस टर्बाइन का रोटर डायमीटर 185 मीटर होगा, जो भारत में सबसे बड़ा है. इसकी ऊंचाई 140 मीटर होगी. इस टर्बाइन का रोटर करीब 26,600 वर्ग मीटर क्षेत्र में हवा को पकड़ सकता है. यह क्षेत्रफल फुटबॉल के साढ़े तीन मैदानों से भी ज्यादा है. बड़े ब्लेड की मदद से टर्बाइन ज्यादा हवा को अपने दायरे में लेकर बिजली पैदा कर सकेगा.

कम हवा में भी बिजली बनाने में मिलेगी मदद

कंपनी का कहना है कि नया 5 मेगावाट प्लेटफॉर्म अलग-अलग गति से चलने वाली हवाओं का बेहतर इस्तेमाल कर सकेगा. इससे कम और मध्यम गति वाली हवा वाले इलाकों में भी पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट लगाना आसान हो सकता है. इस तकनीक से बिजली उत्पादन ज्यादा स्थिर रखने और उपलब्ध हवा का बेहतर इस्तेमाल करने में मदद मिलेगी. इससे देश में उन नए इलाकों में भी पवन ऊर्जा प्रोजेक्ट्स शुरू करने की संभावनाएं बढ़ेंगी, जहां अभी हवा की गति कम होने के कारण ऐसी प्रोजेक्ट्स लगाना मुश्किल माना जाता है.

जर्मन एजेंसी ने दिया सर्टिफिकेशन

अदाणी विंड के MWL185-5.0 MW प्लेटफॉर्म को जर्मनी की स्वतंत्र विंड टर्बाइन टेस्टिंग और सर्टिफिकेशन एजेंसी विंडवार्ड सर्टिफिकेशन जीएमबीएच ने सर्टिफाइड किया है. मुंद्रा में लगाए गए प्रोटोटाइप टर्बाइन की जांच और परीक्षण के बाद यह मंजूरी दी गई है. यह टर्बाइन जर्मनी की टेक्नोलॉजी पार्टनर कंपनी W2E (विंड टू एनर्जी) के साथ मिलकर विकसित किया गया है. इसे अंतरराष्ट्रीय IEC 61400 मानकों के अनुरूप पाया गया है. सर्टिफिकेशन मिलने के बाद अब कंपनी इस प्लेटफॉर्म का बड़े स्तर पर प्रोडक्शन कर सकेगी.

अदाणी विंड के पास 1 GW से ज्यादा के ऑर्डर

कंपनी के मुताबिक, उसके तीन विंड टर्बाइन प्लेटफॉर्म नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) की अप्रूव्ड लिस्ट ऑफ मॉडल्स एंड मैन्युफैक्चरर्स (ALMM-Wind) में शामिल हैं. अदाणी विंड साल 2025 की ब्लूमबर्गएनएफई की दुनिया की टॉप 15 विंड टर्बाइन निर्माता कंपनियों की लिस्ट में शामिल होने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है. कंपनी के MWL 160-5.2 MW प्लेटफॉर्म की गुजरात के खावड़ा में 2 GW से ज्यादा की इंस्टॉलेशन हो चुकी है. खावड़ा में दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क विकसित किया जा रहा है. इसके अलावा, अदाणी ग्रुप से बाहर की स्वतंत्र बिजली उत्पादक कंपनियों (IPPs) से भी अडानी विंड को 1 GW से ज्यादा के ऑर्डर मिल चुके हैं. कंपनी की मौजूदा मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 2.25 GW है, जिसे आगे बढ़ाने की योजना है. 

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adani Group
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com