विज्ञापन

कैसा होगा भविष्य का धारावी'? मुंबई में बने एक्सपीरियंस सेंटर में दिखी पूरी तस्वीर, 2029 तक पहला फेज शुरू होगा

एशिया के सबसे बड़े स्लम मुंबई के धारावी का कायाकल्प होने वाला है. इसके रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में पुराना धारावी कैसा था और भविष्य का धारावी कैसा होने वाला है, इसके लिए मुंबई में 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' बनाया गया है.

मुंबई की Dharavi का Future होगा देख चौंक जाएंगे!
  • मुंबई की धारावी का कायाकल्प होने वाला है, यहां का भविष्य सुनहरा होगा.
  • धारावी एक्सपीरियंस सेंटर में यहां के सुनहरे भविष्य की तस्वीर दिखेगी.
  • 2029 तक धारावी रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का पहला चरण पूरा हो जाएगा.
मुंबई:

मुंबई में बने एशिया के सबसे बड़े स्लम 'धारावी' की तस्वीर अब बदलने वाली है. बुनियादी सुविधाओं, तंग गलियों और ओवरलैपिंग झोपड़ियों के बीच रहने वाले लाखों लोग अब अच्छे फ्लैटों में रहेंगे. 2 अक्‍टूबर को महाराष्‍ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस और अदाणी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अदाणी ने धारावी एक्‍सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन किया है. इस सेंटर के जरिए मुंबई के धारावी में रहने वाले लोगों के साथ-साथ देश और दुनिया के सभी लोग यह जान पाएंगे कि पहले धारावी कैसी दिखती थी और अब भविष्य की नई धारावी कैसी दिखेगी, यह सब आपको इसी एक्सपीरियंस सेंटर में दिखेगा. NDTV ने इस एक्सपीरियंस सेंटर के जरिए लोगों को बताया कि यहां क्या-क्या आपको देखने को मिलेगा. 

क्या है धारावी एक्सपीरियंस सेंटर 

धारावी को मुंबई का दिल भी कहा जाता है, 600 एकड़ में फैले एशिया के सबसे बड़े स्लम में करीब 10 लाख लोग रहते हैं. लेकिन अब यहां  रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट रफ्तार पकड़ रहा है. जिसकी शुरुआत 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' के साथ हुई है. यह सेंटर इसलिए बना है ताकि धारावी के लोग खुद देख सकें कि उनका आने वाला कल कैसा होगा. उनकी झुग्गी वाली जिंदगी कैसे एक आरामदायक जीवन में बदलने वाली है. जिसमें पूरे भविष्य की तस्वीर पेश की गई है.

धारावी का बिजनेस दिखाया गया 

धारावी केवल एक स्लम नहीं है, बल्कि यह एक छोटा-मोटा बिजनेस हब भी है. जिससे लाखों लोगों के घर चलते हैं. यहां 15000 लघु उद्योग हैं, जिनका सालाना टर्नओवर 10,000 करोड़ रुपये है. इस पैसे से आप धारावी की अहमियत का अंदाजा लगा सकते हैं. यहां लेदर प्रोडक्ट्स से लेकर पॉटरी तक का काम होता है, लेदर उत्पाद तो दुनिया भर में एक्सपोर्ट होते हैं और सबसे बड़ी बात मुंबई का 60 प्रतिशत प्लास्टिक वेस्ट अकेले धारावी में रिसाइकल होता है. धारावी एक्सपीरियंस सेंटर आपको यही सब काम दिखेगा, कैसे इसकी शुरुआत हुई थी. 

ये भी पढे़ंः Dharavi Redevelopment: धारावी के लोगों को अब सामने दिखेगा उनका नया घर-बार, कारोबार... CM ने किया एक्‍सपीरिएंस सेंटर का उद्घाटन 

डिजिटल फिल्म में दिख रही भविष्य की तस्वीर

मुंबई के कोलीवाड़ा में 18वीं सदी में शुरु हुए इस जगह को 1971 स्लम घोषित किया गया था. अब करीब चार दशकों बाद धारावी की तस्वीर बदलने वाली है. जिस धारावी में  10 वाई 10 के कमरे में 10-12 लोग रहते हैं, वहां अब हर आदमी को अपन फ्लेट मिलेगा. धारावी एक्सपीरियंस सेंटर में 6 मिनट की एक डिजिटल फिल्म यह दिखाया गया है यहां आने वाला कल कैसा होगा. इस फिल्म में मीठी रिवर फ्रंट, पार्क्स और मेट्रो-रेलवे से जुड़ा मल्टीमॉडल हब दिखेगा. धारावी में किस तरह के फ्लेट होंगे यह सबकुछ यहां दिख रहा है. यहां 500 स्क्वेयर फीट में बना फ्लैट सभी को दिया जाएगा. 

2029 तक पूरा होगा पहला चरण 

2029 तक पहले चरण के तहत 10000 लोगों को घर मिलने की उम्मीद है। जिन लोगों के मन में आशंकाए्ं थीं, उनके सभी जवाब इस एक्सपीरियंस सेंटर में मौजूद हैं. कभी छोटे से कमरों में रहने वाले परिवारों को बड़ा फ्लैट मिलेगा. जिसमें किचन, प्रॉपर वेंटिलेशन और सबसे हैरान करने वाली बात हर फ्लैट में 2 टॉयलेट्स दिए गए हैं. साथ ही 10 साल तक सोसाइटी मेंटेनेंस भी फ्री रहेगा. जिन लोगों को डर था कि उन्हें कहां रखा जाएगा, वे इस सेंटर में आकर खुद अपने नए घर को महसूस कर सकते हैं कि भविष्य में उनकी तस्वीर कैसी होगी. धारावी को बदलने का जो सपना देखा गया था, उसे अब इस एक्सपीरियंस सेंटर में महसूस किया जा सकता है.

ये भी पढ़ेंः Dharavi News: मुझे मकान कब मिलेगा? हर सवाल का जवाब देगी आपकी 'धारावी दीदी', अदाणी ग्रुप ने लॉन्‍च की AI सेवा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharavi, Dharavi Redeveloment Adani Group, Dharavi Redevelopment, Dharavi Experience Centre
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com