- कंगाना रनौत के ट्वीट को लेकर छिड़ी बहस
- कंगना को भेजा गया कानूनी नोटिस
- दिल्ली गुरुद्वारा समिति ने माफी मांगने को कहा
बुजुर्ग महिला को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की टिप्पणी का मामला गरमाता जा रहा है. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (डीएसजीएमसी) के सदस्य की ओर से कंगना रनौत को कानूनी नोटिस भेजने के बाद अब DSGMC के प्रमुख मनजिंदर सिंह सिरसा ने अभिनेत्री से बिना शर्त माफी मांगने के लिए कहा है. दरअसल, कंगना ने किसान आंदोलन के बीच एक बुजुर्ग महिला की फोटो ट्वीट करके कहा था कि "वह 100 रुपये में उपलब्ध हैं." हालांकि, आलोचना के बाद उन्होंने ट्वीट को डिलीट कर दिया.
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रमुख सिरसा ने शुक्रवार को अपने ट्वीट में कहा, "हमने कंगना रनौत को अपमानजनक ट्वीट के लिए कानूनी नोटिस भेजा है, इस ट्वीट में एक किसान की बुजुर्ग मां को 100 रुपये में उपलब्ध होने वाली महिला बताया गया है. उनके ट्वीट किसान आंदोलन को राष्ट्र-विरोधी ठहराते हुए प्रतीत हो रहे हैं. किसानों के प्रदर्शन पर उनकी असंवेदनशील टिप्पणी के लिए हम उनसे बिना शर्त माफी की मांग करते हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
We have sent a legal notice to @KanganaTeam for her derogatory tweet calling the aged mother of a farmer as a woman available for ₹100. Her tweets portray farmers protest as antinational
— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) December 4, 2020
We demand an unconditional apology from her for her insensitive remarks on farmers protest pic.twitter.com/AWNfmwpIyT
दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए कानून के विरोध में हुए प्रदर्शन का चेहरा बनीं बिलकिस बानो को मंगलवार को दिल्ली पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने से रोक दिया था. हालांकि, कंगना रनौत एक अन्य वृद्ध महिला की तस्वीर ट्वीट की और जोर दिया कि वह बिलकिस बानो हैं. सुझाव दिया कि उन्हें प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए "हायर (किराये पर लिया)" किया जा सकता है.
पंजाब के एक वकील हरकम सिंह ने भी रनौत नोटिस भेजा है. सिंह ने नोटिस में कहा, "आपको सूचित करना चाहते हैं कि यह महिला फेक लेडी नहीं है. इनका नाम महिंदर कौर है और वह बठिंडा से ताल्लुक रखती हैं. वह किसान लभ सिंह नंबरदार की पत्नी हैं."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं