विज्ञापन

अक्टूबर के 15 दिन बारिश ने भिगोया, अब क्या सर्दी रुलाएगी, पहाड़ों में बर्फबारी से यूपी-दिल्ली तक गुलाबी ठंड, जानें एक हफ्ते का मौसम 

मॉनसून दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत से विदाई ले ली है. पश्चिमी विक्षोभ से होने वाली बारिश का दौर भी खत्म हो चुका है. लेकिन दिल्ली एनसीआर समेत मैदानी इलाकों में अब पहाड़ों की बर्फबारी का असर दिखने लगा है.

अक्टूबर के 15 दिन बारिश ने भिगोया, अब क्या सर्दी रुलाएगी, पहाड़ों में बर्फबारी से यूपी-दिल्ली तक गुलाबी ठंड, जानें एक हफ्ते का मौसम 
Weather Today Lahul Spiti Snowfall
IANS
नई दिल्ली:

उत्तर भारत से मॉनसून की विदाई के बाद सर्दी की आहट आने लगी है.राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भी मौसम सामान्य हो चुका है और बारिश के लंबे दौर के बाद सुबह-शाम के तापमान में गिरावट देखी जा रही है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक गिर गया है और अधिकतम तापमान भी 30 के करीब आ गया है. मौसम विभाग ने अक्टूबर के अंत तक पारा और ज्यादा लुढ़कने के साथ ठंड बढ़ने का अलर्ट जारी किया है.दिल्ली में एक हफ्ते अभी बारिश की कोई संभावना नहीं दिख रही है.

दिल्ली में आज का मौसम

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार,दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री और अधिकतम तापमान 31-33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान जताया है. दिल्ली-एनसीआर में दशहरा के दौरान मौसम पूरी तरह से शुष्क और साफ बना रहेगा. सफदरजंग मौसम केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली में 18 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से थोड़ा कम है. जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री रहा.आज 19 अक्टूबर को तापमान 18-19 डिग्री के पास रहने का अनुमान है.मौसम विभाग ने 18 से 24 अक्टूबर तक उत्तर भारत में मौसम साफ रहने का संकेत दिया है. 

पहाड़ों में बर्फबारी- उत्तराखंड-हिमाचल में पर्यटकों की भीड़

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर इस वक्त अच्छी बर्फबारी देखी जा रही है. हिमाचल में कुफरी, शिमला, मनाली से लेकर लाहुल स्पीति तक हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है. उत्तराखंड में रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, पौड़ी में अच्छी बर्फबारी हो रही है. जम्मू-कश्मीर में भी अनंतनाग, बडगाम, पुलवामा, गुलमर्ग जैसे इलाकों में हिमपात हो रहा है. समय से बर्फबारी से किसानों के चेहरे भी खिले हैं.

दिल्ली में सर्दी कैसी पड़ेगी इस बार

दिल्ली-NCR, यूपी, पंजाब, हरियाणा, बिहार और राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री तक ऊपर रह सकता है. सुबह-शाम गुलाबी ठंड रहेगी, लेकिन कड़ाके की ठंड की ठिठुरन कम होगी.|सर्दियों में बारिश न होने की हालत में मैदानी इलाकों में हवा की रफ्तार सुस्त पड़ेगी. इससे दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण काफी समय तक टिका रहेगा. हवा भी लंबे समय तक खराब रह सकती है.अल नीनो के असर से सर्दियों में पश्चिमी विक्षोभ का असर भी कम देखने को मिलेगा. इससे पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में सर्दियों की बारिश का दौर कम ही देखने को मिलेगा. 

सुपर अल नीनो का साया

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल सुपर अल नीनो का साया रहेगा और उत्तर भारत में सामान्य से कम ठंड पड़ सकती है.मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रशांत महासागर में तेजी से सुपर अल नीनो मजबूत हो रहा है. ये भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में सर्दियों के मौसम पर असर डालेगा. इससे पहले मॉनसून पर भी अल नीनो का असर पड़ा था, भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र तक कई रीजन में सामान्य से कम बारिश देखने को मिली थी. 

इस साल शीत लहर कम सताएगी

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल देश के अधिकांश हिस्सों खासकर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा सकता है. 
हालांकि इसका तात्पर्य यह नहीं है कि ठंड बिल्कुल नहीं पड़ेगी. कड़ाके की ठंड के दिन बेहद कम दिनों के लिए होंगे. इस साल अगस्त का महीना सबसे गर्म रहा था. अल नीनो के असर से 2027 में भी ठंड कम पड़ने की संभावना है. 

पूर्वोत्तर मॉनसून से आंध्र-तमिलनाडु में बारिश

 तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. वहां लौटता मॉनसून यानी नार्थईस्ट मॉनसून भारी बारिश करा रहा है. केरल, माहे, कर्नाटक से लेकर रायलसीमा क्षेत्र में 21 अक्टूबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं. तटीय कर्नाटक में भी 20 से 24 अक्टूबर तक बारिश होने का अलर्ट है. 

आज का मौसम: दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठंड, दक्षिण भारत में बारिश का कहर, IMD का 8 राज्यों में अलर्ट
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Weather, Weather Today, Weather News, Weather At My Location, Weather Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com